मायके न भेजने से नाराज महिला ने दी जान

मृतका के पिता घासीराम ने बताया कि रिकी मायके जाना चाहती थी और ससुरालीजन ने इन्कार कर दिया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:24 PM (IST)
मायके न भेजने से नाराज महिला ने दी जान
मायके न भेजने से नाराज महिला ने दी जान

हरपालपुर(हरदोई) : अरवल क्षेत्र में मायके न भेजने से नाराज महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

ग्राम शहाबुद्दीनपुर निवासी बबलू की 12 वर्ष पूर्व सुरसा के ग्राम उदरा पचलाई निवासी रिकी के साथ शादी हुई थी। स्वजन ने बताया कि उनकी तीन पुत्रियां हैं। पति ने बताया कि गुरुवार रात वह लोग कमरे में सो रहे थे, इसी दौरान रिकी ने कमरे में फांसी लगा ली, जब उसकी आंख खुली तो उसका शव लटकता मिला। शोरगुल सुनकर स्वजन मौके पर एकत्र हो गए और घटना की जानकारी मायके पक्ष को दी गई। मृतका के पिता घासीराम ने बताया कि रिकी मायके जाना चाहती थी और ससुरालीजन ने इन्कार कर दिया। इस बात से नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली।

फंदे पर लटकता मिला मजदूर का शव : हरियावां क्षेत्र के सहोरिया मजरा लिलवल निवासी मिथलेश मजदूरी करते थे। पिता रामकिशोर ने बताया कि मिथलेश शराब का आदी था। गुरुवार शाम को शराब के नशे में आया और देर रात कमरे में फांसी लगा ली। उसकी पत्नी रमली ने शव को देखा और शोर मनाया। इसके बाद वह लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मिथलेश का एक पुत्र है।

संदिग्ध हालत में घर के बाहर मिला युवक का शव-हरदोई : फूलबेहटा गांव में शुक्रवार की सुबह घर के बाहर एक युवक का शव पड़ा मिला। स्वजन शौच जाते समय गिरने से मौत की बात कह रहे हैं।

फूलबेहटा निवासी लालू खेतीबाड़ी करते थे। स्वजन ने बताया कि लालू अविवाहित था। गुरुवार की रात घर से शौच करने के लिए निकला और नाली पार करते समय गिर गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। भाई सुनील ने शव देखकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। देहात कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

chat bot
आपका साथी