घर में युवक ने लगाई फांसी, प्रताड़ित करने का आरोप

-पाली थाना क्षेत्र के आबिदनगर की घटना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:20 PM (IST)
घर में युवक ने लगाई फांसी, प्रताड़ित करने का आरोप
घर में युवक ने लगाई फांसी, प्रताड़ित करने का आरोप

पाली (हरदोई) : थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह घर के अंदर युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतक के पिता ने मुहल्ले के युवक पर मोबाइल चोरी के मामले में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुहल्ला आबिदनगर निवासी प्रिस उर्फ मोहम्मद आदिल ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। पिता सज्जाद खां ने बताया कि मुहल्ला काजीसराय निवासी शादाब ने प्रिस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इस बात को लेकर आरोपित आए दिन पुत्र को प्रताड़ित किया करते थे, इससे परेशान होकर पुत्र ने जान दे दी।

दो युवकों के फंदे पर लटकते मिले शव : टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जगरौली निवासी गंगाराम खेतीबाड़ी करते थे। स्वजन ने बताया कि शुक्रवार को गांव के बाहर गंगाराम का शव फंदे पर लटकता मिला। वहीं दूसरी घटना मतेड़ा आदमपुर निवासी श्यामू मजदूरी करते थे। स्वजन ने बताया कि शुक्रवार को श्यामू ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। स्वजन घटना का कारण नहीं बता सके।

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

संडीला : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीरनगर अजिगवां में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है।

लालता प्रसाद निवासी तिलोइयां कला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी पुत्री सीमा की शादी चार वर्ष पहले पुत्तीलाल निवासी मीर नगर अजिगवां के साथ हुई थी। ससुराल दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और शुक्रवार को पुत्तीलाल व उसके पिता गोकरन व गोकरन की पत्नी ने उसकी पुत्री को मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी