महिला समेत दो के फंदे पर लटकते मिले शव

-पाली और कछौना में हुई घटनाएं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:03 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:03 PM (IST)
महिला समेत दो के फंदे पर लटकते मिले शव
महिला समेत दो के फंदे पर लटकते मिले शव

पाली-कछौना : अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक महिला समेत दो के शव फंदे पर लटकते मिले। स्वजन घटना का कारण नहीं बता सके।

ग्राम परेली निवासी मंशा देवी अपने पति लेखपाल के साथ गांव के बाहर झोपड़ी डालकर रहती थी। पति ने बताया कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद दोनों लोग झोपड़ी में सो गए। सुबह जब उनकी आंख खुली तो पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कछौना कोतवाली क्षेत्र के गांव पकरिया ऊसर निवासी सुशील खेतीबाड़ी करता था। पत्नी विमला ने बताया कि एक घर में वह बच्चों के साथ सो रही थी और दूसरे घर पर पति सोने के लिए चले गए। सुबह जब वह मकान पर पहुंची तो पति का शव छप्पर के नीचे लटक रहा था। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का राजफाश, दो गिरफ्तार: हरदोई : पचदेवरा पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का राजफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से अवैध तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं।

एएसपी पूर्व कपिल देव सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध शस्त्र बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पचदेवरा थाना प्रभारी विवेक कुमार मौर्या ने मय पुलिस टीम के बुधवार को शस्त्र बनाने की फैक्ट्री के साथ बहोरन निवासी रमापुर पाली, भगडू उर्फ ब्रजमोहन निवासी नगलापतू पचदेवरा को पकड़ लिया। उनके पास से एक तमंचा और तीन अ‌र्द्धनिर्मित तमंचा के साथ उपकरण बरामद किए हैं। यह लोग तमंचा बनाने के बाद एक हजार से 12 सौ रुपये में बेच दिया करते थे। पुलिस टीम में मुकुल कुमार दुबे, विनोद मिश्रा, रामनयन, अखिलेश कुमार, निपुल चौधरी और किरेंद्र सिंह शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी