डिग्री कालेज के प्राचार्य समेत दो के फंदे पर लटकते मिले शव

-मल्लावां और देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई घटनाएं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:06 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:06 PM (IST)
डिग्री कालेज के प्राचार्य समेत दो के फंदे पर लटकते मिले शव
डिग्री कालेज के प्राचार्य समेत दो के फंदे पर लटकते मिले शव

हरदोई : मल्लावां क्षेत्र में निजी डिग्री कालेज के प्राचार्य और देहात क्षेत्र में एक महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। स्वजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं।

मल्लावां क्षेत्र के गांव देवमनपुर के विनीत कुमार उर्फ बबलू गौसगंज के एक निजी डिग्री कालेज में प्राचार्य थे। पत्नी मंजू देवी कन्नौज में बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर हैं और अपने दो बच्चों के साथ उन्नाव में रहती हैं। स्वजन ने बताया कि शनिवार की शाम को रोजाना की तरह विनीत अपने घर में सो गए। रविवार को काफी देर तक जब वह घर के बाहर नहीं निकले तो चचेरे भाई सुभाषचंद्र देखने गए, जहां पर विनीत का शव फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए।

हरियावां क्षेत्र के ग्राम भदेवरा की खुशबू अपने पति विनोद और दो बच्चों के साथ देहात क्षेत्र के पिहानी चुंगी पर किराए के मकान में रहती थीं। विनोद निजी वाहन चलाते हैं। पति ने बताया कि रविवार शाम को जब वह घर आया तो खुशबू का शव कमरे में फंदे पर लटक रहा था। उन्होंने घटना की जानकारी खुशबू के पिता लालबिहारी निवासी मधवापुर थाना रामकोट सीतापुर और पुलिस को दी।

किशोरी का फंदे पर लटकता मिला शव- पिहानी : क्षेत्र के ग्राम शाहपुर के मजरा कनपुरवा की अनुकांती का शव रविवार रात में में फंदे से लटकता मिला। स्वजन ने शव को देखा और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर उपनिरीक्षक हरेंद्र प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। स्वजन घटना का कारण नहीं बता सके। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अनुकांती को मां ने किसी पर पर डांट दिया था, जिससे नाराज होकर उसने जान दे दी।

chat bot
आपका साथी