निकाह प्रकरण में उपनिरीक्षक सहित 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

-पाली थाने में तैनात थे सभी पुलिस कर्मी -एसपी ने इससे पहले मंगलवार को भी की थी कार्रवाई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 11:11 PM (IST)
निकाह प्रकरण में उपनिरीक्षक सहित 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
निकाह प्रकरण में उपनिरीक्षक सहित 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

हरदोई : थाने में नाबालिग का निकाह और क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक वारदातों पर शुक्रवार को भी एसपी ने थाना पाली के उपनिरीक्षक सहित 14 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मंगलवार को इसी मामले में दो उपनिरीक्षक समेत पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था। पुलिस लाइन के दो उपनिरीक्षक को थाना पाली में तैनाती दी भी है।

थाना पाली पुलिस ने 31 जुलाई को एक प्रेमी युगल का निकाह कराया था, वहीं क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। एसपी अजय कुमार ने जारी आदेश में कहा है कि जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक सु²ढ़ बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने शुक्रवार को पाली थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह, मुख्य आरक्षी विजय सिंह, कन्हैया लाल, दो महिला आरक्षी और नौ आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं उपनिरीक्षक नैपाल सिंह और सुनील कुमार सिंह को पाली थाने में तैनाती दी है। इनके अलावा शाहाबाद के दो मुख्य आरक्षी, दो महिला आरक्षी सहित पांच, शहर कोतवाली के दो आरक्षी, देहात कोतवाली के एक मुख्य और एक आरक्षी, पिहानी के एक मुख्य आरक्षी, मझिला और सुरसा में तैनात आरक्षी को पाली में तैनाती दी है।

भूमि विवाद में दो भाइयों में मारपीट, आठ घायल-बावन : भूमि विवाद में दो भाइयों के बीच लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने फायरिग का भी आरोप लगाया है।

लोनार क्षेत्र के सकरौली गांव निवासी रमेश चंद्र और दिनेश चंद्र सगे भाई हैं। दोनों के बीच भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को मकान की नींव खोदने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद दोनों ओर से ईंट पत्थर भी चले। रमेश के पुत्र अंकित का आरोप है कि आरोपितों ने फायर भी की, जो पिता और बहन के छूकर निकल गई। मारपीट में रमेश उनकी पत्नी पिकी, पुत्री पूजा और बेटा अंकित वहीं दूसरे पक्ष से दिनेश, अनिल और आरती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार ने बताया कि दो भाइयों में भूमि बंटवारे को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी