सपाइयों ने महंगाई, भ्रष्टाचार के विरोध में निकाली साइकिल यात्रा

- शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सपाइयों ने साइकिल चला भाजपा सरकार का किया विरोध

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:26 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:26 PM (IST)
सपाइयों ने महंगाई, भ्रष्टाचार के विरोध में निकाली साइकिल यात्रा
सपाइयों ने महंगाई, भ्रष्टाचार के विरोध में निकाली साइकिल यात्रा

हरदोई : समाजवादी चितक जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर गुरुवार को सपाइयों ने जिले में साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा में भाजपा सरकार का विरोध किया और सपा नेता आजम खां की रिहाई की मांग उठाई।

सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने पार्टी कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बेकारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस अत्याचार, किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं का शोषण बढ़ा है। बीजेपी सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है।

बीजेपी सरकार सपा सांसद आजम खां व उनके परिवार को फर्जी केस में फंसाकर उनपर अत्याचार कर रही है। साइकिल यात्रा सपा कार्यालय से नुमाइश चौराहा, डीएम चौराहा, पिहानी चुंगी, अब्दुल पुरवा, चक, चैरौली, प्रेम नगर ,अनग बेहटा, होते हुए वापस सपा कार्यालय पहुंची। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी ने समाजवादी चितक जनेश्वर मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वरिष्ठ नेता अनिल सिंह वीरू, प्रह्लाद मिश्रा, विशाल अर्कवंशी, व्यापार सभा अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, रामज्ञान गुप्ता आदि मौजूद रहे। शाहाबाद पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू के नेतृत्व में भदासी, बासितनगर ,सुहागपुर, उमरिया,उमरिया धनी,कालागाड़ा, परियल,पुरवा,उधरनपुर आदि से साइकिल यात्रा निकाली गई। सभासद विमलेश लोधी,लक्ष्मी त्रिपाठी आदि मौजद रहे। सरताज खां व अमित सिंह मीतू के नेतृव में साइकिल यात्रा निकाली गईं। यात्रा में विनय राजपूत, आलोक श्रीवास्तव, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।

कछौना क्षेत्र में बालामऊ विधानसभा अध्यक्ष अ•ाीम हैदर ने लखनऊ-हरदोई मार्ग पर कछौना से संडीला तक, वही विधानसभा प्रभारी सपा के जिलाउपाध्यक्ष डीडी वर्मा गौसगंज, बघौडा, कलौली, भारत खेडा, हथौड़ा सहित लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों में साइकिल चलाई।सुधीर यादव, आरसी विश्वकर्मा, जमील अहमद, अनुराग यादव, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

संडीला : नगर में साइकिल रैली निकाली गई। औद्योगिक क्षेत्र से साइकिल रैली डॉ अश्वनी सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजीउद्दीन, पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली, धीरज सिंह चौहान , विधानसभा अध्यक्ष आरपी यादव, महेश चौरसिया, मुकेश यादव रैली में शामिल हुए। साइकिल रैली ब्लाक ,नई तहसील होते हुए औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचकर समाप्त हुई। मो.रईस अंसारी, हसन मक्की, नगर अध्यक्ष अकील अंसारी आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही पिहानी, माधौगंज, बिलग्राम सहित हरपालपुर, पाली सभी क्षेत्रों में सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाल कर सरकार का विरोध किया।

chat bot
आपका साथी