उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान कराएं : डीएम

डीएम ने कहा अधिक से अधिक प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए प्रवासियों को सेवायोजन प्रमाण-पत्र सौंपे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:13 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:05 AM (IST)
उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान कराएं : डीएम
उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान कराएं : डीएम

हरदोई : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अधिकारियों से कहा कि उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता करें। औद्योगिक इकाईयों में अधिक से अधिक प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने उद्योग केंद्र के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों के कुशल प्रवासियों को सेवायोजन प्रमाण-पत्र सौंपे।

डीएम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को सुना। नवल किशोर एवं बालकृष्ण जिदल की औद्योगिक आस्थान को गुरगुज्जा पावर हाउस से 24 घंटे बिजली आपूर्त के अनुरोध पर डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक आस्थान के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगवाया जाए। शाहाबाद-पाली-सैदपुर और पाली-सैदपुर-रूपापुर के खराब मार्ग पर रूपापुर चीनी मिल के प्रबंधक योगेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि दोनों मार्गों को तत्काल प्रभाव से गुणवत्तापरक निर्मित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि विभिन्न ट्रेडों के कुशल प्रवासी श्रमिकों की गांववार सूची उद्योग एवं व्यापार कर विभाग में उपलब्ध है। व्यापारी और उद्यमी अपने यहां अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराएं। कामगारों की मांग और आवश्यकतानुसार उद्योग विभाग के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में कुशल प्रवासी राहुल सिंह, पंकज श्रीवास्तव, विशाल मिश्रा, सुनील भारती एवं मोनू सिंह को सेवायोजन प्रमाण-पत्र सौंपे। वहीं जीएसटी उपायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ऑनलाइन जीएसटी में आने वाली समस्या का त्वरित निराकरण कराया जाएगा। उद्योग उपायुक्त सुनील कुमार ने बताया कि केंद्र की ओर से 39 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाया गया है।

chat bot
आपका साथी