बावन, हरियावां, कछौना और कोथावां प्रमुख पद हुए आरक्षित

-अनंतिम आरक्षण पर जी लाएंगी आपत्तियां परीक्षण के साथ होगा निराकरण -जिला पंचायत ब्लाक कार्यालय और डीपीआरओ कार्यालय पर होगा प्रकाशन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:51 PM (IST)
बावन, हरियावां, कछौना और कोथावां प्रमुख पद हुए आरक्षित
बावन, हरियावां, कछौना और कोथावां प्रमुख पद हुए आरक्षित

हरदोई : आगामी चुनाव के लिए पंचायतों के पदों और स्थानों प्रस्तावित किए जा रहे आरक्षण में सोमवार को ब्लाक प्रमुख पद और स्थानों पर आरक्षण का निर्धारण करा लिया गया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि पंचायतीराज नियमावली और शासनादेश की व्यवस्था के मुताबिक ब्लाकवार आरक्षण की श्रेणी और अनारक्षित पदों को तय किया गया है। पद और स्थान की सूची तैयार कराते हुए सार्वजनिक प्रकाशन कराया जाएगा।

पंचायतों के पद और स्थानों पर आरक्षण प्रस्तावित किए जाने की प्रक्रिया में 19 विकास खंड में ब्लाक प्रमुख के पद और उनके सापेक्ष स्थानों पर आरक्षण को प्रस्तावित करा लिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि ब्लाक प्रमुख पद के लिए पंचायतीराज विभाग द्वारा जारी नियमावली और शासनादेश में दी गई व्यवस्था से पद और स्थानों पर आरक्षण को प्रस्तावित कराया गया है।

आरक्षण को प्रस्तावित कराए जाने के लिए पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के साथ ही ब्लाकवार जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम लगाई गई है। प्रस्तावित आरक्षण का सार्वजनिक प्रकाशन कराया जा रहा है। आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्ति में दर्शाए गए बिदुओं पर जांच और अभिलेखों का परीक्षण कराया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र ने बताया कि ब्लाक प्रमुख पद के अनंतिम रूप से आरक्षण तैयार कराते हुए जिला पंचायत, ब्लाक कार्यालय और (डीपीआरओ) उनके कार्यालय पर प्रकाशन कराया जाएगा। आरक्षण को प्रस्तावित किए जाने में वर्ष 2011 की जनसंख्या और वर्ष 1995 से 2015 तक प्रभावी रहे आरक्षण को मानक माना गया है।

कुछ इस तरह से प्रस्तावित किया गया आरक्षण

क्रम संख्या : विकास खंड : प्रस्तावित आरक्षण की स्थिति

1 : अहिरोरी : अन्य पिछड़ा वर्ग

2 : बावन : अन्य पिछड़ा वर्ग

3 : बेंहदर : अनुसूचित जाति महिला

4 : भरावन : अनारक्षित

5 : भरखनी : अनारक्षित

6 : बिलग्राम : अनारक्षित

7 : हरियावां : अनुसूचित जाति

8 : हरपालपुर : महिला अनारक्षित

9 : कछौना : अनुसूचित जाति महिला

10 : कोथावां : अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

11 : माधौगंज : अनारक्षित

12 : मल्लावां : अन्य पिछड़ा वर्ग

13 : पिहानी : अनारक्षित

14 : सांडी : महिला अनारक्षित

15 : संडीला : महिला अनारक्षित

16 : शाहाबाद : अनारक्षित

17 : सुरसा : अनुसूचित जाति

18 : टड़ियावां : अनुसूचित जाति

19 : टोडरपुर : अन्य पिछड़ा वर्ग

chat bot
आपका साथी