लोगों को टैक्स में छूट मिलने की उम्मीद

- आम बजट में अर्थशात्रियों की राय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:20 PM (IST)
लोगों को टैक्स में छूट मिलने की उम्मीद
लोगों को टैक्स में छूट मिलने की उम्मीद

हरदोई : कोरोना काल से हर वर्ग प्रभावित हुआ है। इसलिए आम बजट में लोगों को टैक्स में रियायत की उम्मीद है। आम लोगों पर अधिक बोझ न पड़े इसका सरकार ध्यान रखेगी।

सीएसएन महाविद्यालय के प्रोफेसर शिवेंद्र सिंह का कहना है कि कोरोना काल में हर तबका प्रभावित हुआ है। इस बार कर्मचारियों को छूट में राहत मिल सकती है। इसके साथ ही इंडस्ट्रीज को भी नुकसान हुआ है। उनके भी सरकार से राहत मिलने की उम्मीद है। मैन्यूफैक्चरिग करने वालों को भी रियायत मिल सकती है। उनका कहना है अनुमान है कि इस बार सरकार की कोई से नया टैक्स लगानी की उम्मीद नहीं है। जनता पर अधिक बोझ नहीं पड़ेगा। अनुमान है सरकार इस बार आम बजट के दौरान कोराना काल का निश्चय ही याद रखेंगी और उसी का ध्यान में रखकर बजट बनाया जाएगा। रफी अहमद इंटर कालेज की प्रवक्ता रामनंदनी तिवारी का कहना है कि कोरोना काल सभी के लिए नुकसान देय साबित हुआ है। हर वर्ग इससे प्रभावित है। सरकार इसका सरकार निश्चय ही ध्यान रखेंगी। कृषि क्षेत्र में भी नुकसान हुआ है। कृषि कानूनों को लेकर जो वर्तमान के हालात है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार कृषि क्षेत्र में राहत दे सकती है। इस बार आम लोगों पर बोझ बढ़ने की संभावना कम है। मध्यम वर्गीय और निचले तबके के लोगों को बजट से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। सबसे अधिक यही तबका प्रभावित हुआ है। श्रमिकों के पलायन से जो बेरोजगार की समस्या आई है। इसके लिए भी सरकार की ओर से कोई नई कार्य योजना आ सकती है। उन्होंने बताया कि सरकार आर्थिक सुधार के लिए कुछ उपाय कर सकती है। मगर उसका असर आम लोगों पर कम पड़े इसका जरूर ध्यान रखेंगी।

chat bot
आपका साथी