राम बरात में झांकियों ने मन मोहा

ह्मड्डद्व ढ्डड्डह्मड्डह्ल ह्मड्डद्व ढ्डड्डह्मड्डह्ल ह्मड्डद्व ढ्डड्डह्मड्डह्ल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:26 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 10:26 PM (IST)
राम बरात में झांकियों ने मन मोहा
राम बरात में झांकियों ने मन मोहा

बिलग्राम : रामलीला एवं प्रदर्शनी समिति की ओर से शनिवार देर रात रामबरात निकाली गई। विभिन्न प्रकार की सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। बरात का जगह-जगह स्वागत किया गया।

नगर के सुभाष पार्क में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला में शुक्रवार को धनुषयज्ञ लीला का मंचन किया गया था। शनिवार को राम बरात निकाली गई। राम बरात बाबा मंशानाथ इंटर कालेज प्रांगण से चली। बरात में आकर्षक और मनमोहक बनाने के लिए इस बार विशेष रूप से पांच बग्घी भी मंगाई गई थी। बरात में विभिन्न देवी- देवताओं की आकर्षक झांकियां सजी हुई थीं जो आकर्षण का केंद्र रही। बिजली की झालरों से सजाकर रथ बरात की शोभा बढ़ा रहे थे। बरात में नृत्य कला का भी प्रदर्शन देखने को मिला। बरात में चल रहे दो स्थानीय बैंड अपना बेहतर प्रस्तुतीकरण कर रहे थे। राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुहन के रथ भी आकर्षक रूप से सजाए गए थे। गुरु वशिष्ठ और विश्वामित्र के साथ निकले राम लक्ष्मण की जगह-जगह आरती उतार कर तिलक लगा पूजन किया गया। चौराहा बस स्टाप के निकट भगवान राम की आरती उतार कर उनका पूजन मेला प्रबंधक नीरज सिंह और संयोजक धर्मेन्द्र सिंह ने किया। रामलीला एवं प्रदर्शनी समिति की ओर से एसडीएम राम विलास यादव और कोतवाल अमरजीत सिंह को सम्मानित भी किया गया। चौराहा बस स्टाप से निकलकर बरात सदर बाजार पहुंची। सदर बाजार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, राम कृष्ण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और अनिल कटियार ने बरात का स्वागत करते हुए आरती उतारी। बरात ने नगर के कई मुहल्लों का भ्रमण किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, नमामि गंगे के जिला संयोजक प्रवीण सिंह, बीपी सिंह, राजीव, शुभम कटियार, शिवम यादव, अमित विश्वास, सोमेश सिंह, प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी