झमाझम हुई बारिश, कई स्थानों पर जलभराव

- कई दिनों के बाद बारिश होने से गर्मी से मिली राहत - दोपहर बाद बारिश से शहर के कई स्थानों पर हुआ जल भराव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 10:51 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 10:51 PM (IST)
झमाझम हुई बारिश, कई स्थानों पर जलभराव
झमाझम हुई बारिश, कई स्थानों पर जलभराव

हरदोई : रविवार को दोपहर बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर जल भराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। वेधशाला में 42 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

जिले में धूप खिली रहने से गर्मी का प्रकोप जारी था। रविवार को सुबह धूप खिली रही। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और उसके बाद बारिश शुरू हो गई। करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। वेधशाला में 42 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से शहर में कई स्थानों पर जल भराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुईं। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार दोपहर बाद 42 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 सेल्सियस रहा। उन्होंने रात व सोमवार की सुबह बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

सुबह छात्र को आया तेज बुखार और दोपहर में मौत-हरदोई : टड़ियावां क्षेत्र में एक छात्र को रविवार सुबह तेज बुखार आया और दोपहर में उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह से दोपहर तक जिला अस्पताल में सात मरीजों को भर्ती किया गया।

टड़ियावां के कंचनपुरवा का सुस्मित कक्षा एक का छात्र था। पिता पप्पू ने बताया कि रविवार सुबह सुस्मित को अचानक से जाड़ा लगकर तेज बुखार आया। स्वजन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने इलाज किया, जब बच्चे का बुखार कम नहीं हुआ तो चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। स्वजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में ही रोजाना 10 से 12 मरीज भर्ती हो रहे हैं। इनमें देहात क्षेत्र के मंगलीपुरवा की रामदेवी, हरपालपुर के जोधनपुरवा के रतनेश, सांडी के कलट्टपुरवा की डेढ़ वर्षीय वैष्णवी, टड़ियावां के हरसिंहपुर की सदाप्यारी, शहर के आलूथोक के दो माह के शिवा, धन्नूपुरवा के आठ माह के यश सक्सेना, बेहटागोकुल के चंद्रपुर के तीन वर्षीय आकाश को भर्ती किया गया है।

chat bot
आपका साथी