'किसानों और मजदूरों की हितैषी नहीं है सरकार'

-गुरुनाम सिंह ने कहा आंदोलनकारियों को कुचला जा रहा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 10:40 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 10:40 PM (IST)
'किसानों और मजदूरों की हितैषी नहीं है सरकार'
'किसानों और मजदूरों की हितैषी नहीं है सरकार'

पाली (हरदोई): क्षेत्र के नरसियामऊ स्थित गुरुद्वारा में बुड्ढा साहिब जी का सालाना मेले के साथ किसान मजदूर महा पंचायत का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आए भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूनी ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान, मजदूरों की हितैषी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान विरोधी तीन बिल पेश पास कर स्पष्ट कर दिया कि यह सरकार किसानों, मजदूरों की हितैषी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर महापंचायत के माध्यम से वह जनसमूह प्रदेश सरकार के खिलाफ खड़ा करने आए हैं। उन्हें जन समूह का आशीर्वाद भी मिल रहा है। पूरे प्रदेश में सरकार की किसान, मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किसान संगठनों द्वारा किया जाएगा। आंदोलन का मतलब अपनी बात को रखकर देश को बचाने का कार्य करते हैं, मगर देश का दुर्भाग्य है कि आंदोलनकारियों को ही कुचलने का कार्य प्रदेश सरकार में किया जा रहा है। उन्होंने आंदोलनकारियों को देश भक्त बताया और आंदोलन और बढ़ाने की बात कही। भारतीय किसान यूनियन के अराजनैतिक प्रदेश कोऑर्डिनेटर दिल्ली के आत्मजीत सिंह ने भी सरकार पर हमला बोला। महापंचायत के आयोजकों द्वारा अतिथियों को तलवार भेंट की गई। सभी ने प्रसाद के रूप में लंगर छका। प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव, दिलबाग सिंह, सुखचैन सिंह आदि किसान नेताओं ने किसान महापंचायत को संबोधित किया।सरताज खान, बलराज सिंह, हरराज सिंह मौजूद रहे।

भाजपा सरकार किसान विरोधी: केके गौतम

-कछौना : सपा के महरिया गौसगंज में हुए बूथ मजबूत करो अभियान के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री केके गौतम ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार किसान, गरीब, मजदूर, महिला व नौजवान विरोधी सरकार है। सरकार के मंत्री व उनके बेटे किसानों की हत्या कर रहे हैं, किसान व प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से त्राहि-त्राहि कर रही है। दलित व पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा नए वोट बनवाएं, सपा सरकार में अखिलेश यादव की ओर से कराए गए कार्यों का प्रचार करें। जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने कहा कि 2022 के चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी अच्छी है बूथ कमेटियां बन गईं हैं हर बूथ पर 10 कर्मठ कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली, छत्रपाल छत्तर, पूनम सरोज, रामबली वर्मा, उपेंद्र कुमार रावत, मयंक श्रीवास्तव, शिवकांत यादव आदि मौजूद रहे, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजीम हैदर ने 51 किलो की माला पहनाकर मुख्य अतिथि व जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी