ऑनलाइन कारोबार के विरोध में बंद रहेगा जिला

श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:04 AM (IST)
ऑनलाइन कारोबार के विरोध में बंद रहेगा जिला
ऑनलाइन कारोबार के विरोध में बंद रहेगा जिला

हरदोई : अखिल उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि ऑनलाइन कारोबार से खुदरा व छोटे व्यापारी परेशान है। इससे उनका कारोबार लगातार प्रभावित हो रहा है। जिसके विरोध में संगठन की ओर से 14 को बाइक रैली व 15 दिसंबर को हरदोई बंद का आह्वान किया गया है।

मुन्नेमियां चौराहा स्थित अपने आवास पर जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि शहरों में सिर्फ और सिर्फ ऑनलाइन कंपनियों द्वारा घरेलू उत्पाद और जरूरत की चीजें खरीदी जा रही है। जो सामान पहले बाजार जाकर दुकानों से खरीदा जाता था, आज खाने के सामान से लेकर पहनने, खेलने, पढ़ाई, दवाई और जितनी भी वस्तुएं ऑनलाइन मिल सकती है वह लोग खरीद रहे हैं। ऑनलाइन सामान कीमत में भले ही कुछ कम हो, लेकिन अधिकतर लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार होना पड़ा है। कुछ नामी कंपनियां लोगों को डुप्लीकेट सामान देकर उन्हें ठगने का काम कर रही है। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि अधिकतर ऑनलाइन कारोबार कर रही कंपनियां विदेशी है, जो अपने यहां के लोगों की मेहनत की कमाई को अपने देश में लगा रही है। इससे भारतीय रुपये पर असर पड़ रहा है। इस मौके पर अब्बाद हुसैन के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी