'परिवहन कार्यालय की समस्त जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध'

ागरण प्रश्न पहर कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन एसके सिंह ने पाठकों के सवालों के जवाब दिए

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:10 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:10 PM (IST)
'परिवहन कार्यालय की समस्त जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध'
'परिवहन कार्यालय की समस्त जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध'

हरदोई : ड्राइविग लाइसेंस बनवाना है, रिन्यूवल कराना है या वाहन का रजिस्ट्रेशन कराना है तो दलालों के चक्कर में न पड़ें। अफसर से सीधे मिलकर काम कराएं। परिवहन कार्यालय से संबंधित हर जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। अगर कोई शंका है तो कार्यालय में मौजूद अधिकारी उसका समाधान करेंगे । यह बात बुधवार को दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित जागरण प्रश्न पहर कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन एसके सिंह ने पाठकों के सवालों के जवाब देते हुए कहीं।

सवाल : गांव से हरियाणा के लिए प्राइवेट बसें चल ही हैं, इनका परमिट भी नहीं है। बस चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं ।

- अनिल मिश्रा, कल्यानमल

जवाब : बिना परमिट वाहनों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। संबंधित मार्ग पर वाहनों की चेकिग कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। सवाल : संडीला अतरौली-भटपुर मार्ग पर डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। निजी परिचालक वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते हैं।

- राहुल कुमार, अतरौली

- डग्गामार वाहनों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। वाहन चेकिग के दौरान पकड़े गए वाहनों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर सवारियों के अनुसार जुर्माना लगता है। सवाल : वर्ष 1968 में बाइक खरीदी थी। वर्ष 1988 तक आरसी व बीमा कंप्लीट था। इसके बाद रिन्यूवल नहीं कराया गया था। क्या वाहन का रिन्यूवल हो जाएगा।

- शिवम अग्निहोत्री, लोनार

जवाब : अभी कंडम नीति लागू नहीं हुई है। अभी रिन्यूवल हो सकता है, इसके लिए वाहन का फिटनेस कराना जरूरी है। अगर कागज खो गए है, तो वह बन जाएंगे।

सवाल : लर्निंग लाइसेंस बनवाना है। क्या प्रक्रिया है।

- सत्येंद्र सिंह, बेहटागोकुल

जवाब : साइबर कैफे पर जाकर लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा, इसके बाद जो आनलाइन तारीख मिलेगी। निर्धारित तिथि पर कार्यालय आकर बायोमैट्रिक कराने के बाद टेस्ट देना होगा, इसके बाद लर्निंग लाइसेंस बन जाएगा।

सवाल : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैसे बनवा सकते हैं।

- संजय सिंह, संडीला

जवाब : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एक अप्रैल 2019 से पहले के वाहनों में लगवाना अनिवार्य किया गया है, इसके लिए वाहन स्वामी आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्हें कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। सवाल : माल ढुलाई के लिए थ्री व्हीलर है। फिटनेस समाप्त होने वाला है, इसके लिए आनलाइन आवेदन कर रखा है और तारीख भी मिल गई है। क्या तारीख से पहले वाहन की फिटनेस करा सकते हैं।

- गौरव गुप्ता, पिहानी चुंगी

जवाब : फिटनेस समाप्त होने से एक माह पहले भी वाहन का फिटनेस भी कराया जा सकता है। आनलाइन फिटनेस की तारीख लेकर कभी भी कार्यालय आ सकते हैं। वाहन का फिटनेस किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी