चार हत्यारोपितों को पुलिस ने भेजा जेल

-देहात क्षेत्र के ग्राम कौढ़ा में दीपावली की रात हुई थी हत्या

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 10:28 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 10:28 PM (IST)
चार हत्यारोपितों को पुलिस ने भेजा जेल
चार हत्यारोपितों को पुलिस ने भेजा जेल

हरदोई : देहात क्षेत्र में दीपावली की रात चुनावी रंजिश में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद छह में से चार हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। दो आरोपितों की तलाश पुलिस कर रही है।

सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि कौढ़ा में दीपावली पर श्यामबरन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उनके भाई शिवकुमार की तहरीर पर छह लोगों पर हत्या की एफआइआर दर्ज की गई है, जिसमें सुशील, कमलेश, नरेश और छोटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं सत्यनरेश और सूरज की तलाश की जा रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि देहात कोतवाली क्षेत्र के कौढ़ा में गुरुवार रात श्यामबरन के भाई सेवानिवृत्त राजेश सिंह को गांव के ही सुशील ने साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया था। भाई को बचाने आए श्यामबरन, भतीजे अंकुल और साले सरबजीत सिंह को भी आरोपितों ने मारापीटा था, जिसमें श्यामबरन सिंह की मौके पर मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल राजेश सिंह का लखनऊ में इलाज चल रहा है।

मारपीट की घटनाओं में चार घायल, एफआइआर दर्ज

-मल्लावां : क्षेत्र में अलग-अलग हुई मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए।

मल्लावां क्षेत्र के ग्राम बंदरहिया के यशवंत सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते उन्हें गांव के सूरजबली, रिकू, रावेंद्र, शिवकुमार और मलिखान ने शुक्रवार को मारपीट कर घायल कर दिया। ग्राम बांसा के मुकेश ने बताया कि गांव के हिमांशु, अस्मित, धीरू, आदित्य ने शुक्रवार की रात मारपीट कर घायल कर दिया।

ग्राम भजेहटा के अविनाश के अनुसार गांव के रहने वाले नीरज, अवनीश ने उसको गाली-गलौज किया और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों मामलों में एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

माधौगंज क्षेत्र के ग्राम सेलापुर के इंदल सक्सेना ने बताया कि शनिवार शाम को दरवाजे पर बैठा था। उसी समय गांव के मैकू ने नशे में गाली-गलौज किया, मना करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से मारा पीटा। शोरगुल सुनकर उसका पुत्र अभिषेक बचाने आया तो उसे भी मारापीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

chat bot
आपका साथी