मतदान केंद्र पर हंगामा करने पर प्रधान प्रत्याशी समेत दो गिरफ्तार

बाद में पुलिस ने उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:24 PM (IST)
मतदान केंद्र पर हंगामा करने पर प्रधान प्रत्याशी समेत दो गिरफ्तार
मतदान केंद्र पर हंगामा करने पर प्रधान प्रत्याशी समेत दो गिरफ्तार

शाहाबाद (हरदोई): शाहपुर नाऊ मतदान केंद्र पर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी नागेंद्र सिंह और उनके पुत्र अंकुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में पुलिस ने उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया। कई मतदान अभिकर्ताओं समेत आधा दर्जन अन्य लोगों के विरुद्ध भी शांति भंग आशंका की कार्रवाई की है। थाना लोनार क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 79 जूनियर हाई स्कूल शाहपुर नाऊ में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ ग्रामीणों ने मतदान पेटी में पानी डालने का प्रयास किया जिसके कारण एक घंटे तक मतदान बाधित रहा बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मतदान पुन: शुरू कराया था लोनार कोतवाल सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया प्रधान पद के प्रत्याशी नागेंद्र सिंह और उनके पुत्र अंकुर सिंह को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। इसके अलावा प्रधान पद के अन्य प्रत्याशी राजेश सिंह आलोक सिंह निर्दोष सिंह सीटू सिंह अरविद सिंह और भाई राम सिंह के विरुद्ध भी शांति भंग आशंका की रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में भेजी गई है। इन सभी लोगों पर मतदान के दौरान अफवाह फैलाने का आरोप लगाया गया है।

चुनावी रंजिश में पीटा

: हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी अशोक कुमार ने चुनावी रंजिश में मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार को वह मतगणना एजेंट था। उसने फर्जी वोट डालने के लिए मना किया था। चुनाव तो निपट गया, लेकिन वह लोग रंजिश मानने लगे। शुक्रवार को वह अपना ठेला लगाए था। उसी समय रजत, छोटू अपने छह सात साथियों के साथ आए और उसके ऊपर हमला कर दिया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी