कोरोना पॉजिटिव सिपाही के पहुंचने से एसपी कार्यालय कराया गया सैनिटाइज

पुलिस लाइन के एक सिपाही की बुधवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:08 AM (IST)
कोरोना पॉजिटिव सिपाही के पहुंचने से एसपी कार्यालय कराया गया सैनिटाइज
कोरोना पॉजिटिव सिपाही के पहुंचने से एसपी कार्यालय कराया गया सैनिटाइज

हरदोई : पुलिस लाइन के एक सिपाही की बुधवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके संपर्क में पुलिस कार्यालय के कई कर्मी आए थे। इस कारण गुरुवार को पुलिस कार्यालय बंद रहा और सैनिटाइज कराया गया। इसके साथ ही संक्रमित के संपर्क में आए अन्य पुलिस कर्मियों की जांच भी कराई जाएगी।

जिले में चार सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिसमें तीन मझिला थाने में डायल 112 में तैनात थे। वहीं एक सिपाही 23 जून को दिल्ली से हरदोई आया था। जिसे पुलिस लाइन में क्वारंटाइन किया गया था। बुधवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद सिपाही को कोविड अस्पताल भिजवाया गया। वहीं उसकी पत्नी को आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटाइन कर दिया गया। एसपी अमित कुमार ने कार्यालय बंद कर सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। गुरुवार को फायर ब्रिगेड ने पुलिस कार्यालय को सैनिटाइज किया। इसके साथ ही महिला थाना भी सैनिटाइज किया गया। संक्रमित के संपर्क में आने वाले पुलिस कर्मियों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके बाद उनके सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।

कार्यालय गेट में ताला देख बैरंग लौटे फरियादी : पुलिस कार्यालय में रोजाना दो दर्जन से अधिक फरियादी ग्रामीण क्षेत्रों से न्याय की गुहार लगाने के लिए आते हैं। कार्यालय बंद होने की जानकारी फरियादियों को नहीं थी। जिस कारण फरियादी पुलिस कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय के गेट में ताला लगा होने के कारण फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा।

chat bot
आपका साथी