महिलाओं की चेन लूटने वाले अंतरजनपदीय दो शातिर गिरफ्तार

-आजमगढ़ का रहने वाला है सरगना कानपुर में रहकर घटनाओं को देता था अंजाम -आवास विकास आजादनगर में लूटी थी महिलाओं की चेन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 10:16 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:16 PM (IST)
महिलाओं की चेन लूटने वाले अंतरजनपदीय दो शातिर गिरफ्तार
महिलाओं की चेन लूटने वाले अंतरजनपदीय दो शातिर गिरफ्तार

हरदोई: महिलाओं की चेन लूटने वाले शातिर गिरोह के राजफाश का पुलिस ने दावा किया है। साथी के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार सरगना मुख्य रूप से आजमगढ़ का रहने वाला है।

शहर की आवास विकास कालोनी में व्यापारी और चिकित्सक की पत्नी के साथ ही आजादनगर में एक महिला की चेन लूट ली गई थी। तीनों घटनाएं सीसी कैमरे में कैद हो गईं और उनमें शामिल बदमाश भी एक ही दिख रहे थे। एसपी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रविवार को सांडी मार्ग पर स्कूटी सवार दो शातिरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। मूल रूप से आजमगढ़ के थाना मेहनाजपुर के ग्राम दंडबल का पवन कुमार गिरोह का सरगना है और वह कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के दुर्गा विहार ताड़ बगिया में रहता था। उसके साथ गिरफ्तार साथी उन्नाव के अजगैन के नवाबगंज निवासी प्रकाश वर्मा है। पवन कुमार कानपुर, लखनऊ, उन्नाव समेत कई जिलों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। दोनों के पास से सोने की के चेन, रुपये और स्कूटी बरामद हुई हैं। उनके दो साथी बेनीगंज निवासी शेष नारायण व कानपुर के चमनगंज निवासी मोहसिन फरार हैं। राजफाश करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।

सरगना पर दर्ज हैं 29 मुकदमे

सरगना पवन इससे पहले जिले में कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसके ऊपर कई जिलों में लूटपाट के 29 मुकदमे दर्ज हैं जबकि उसके साथी पर पांच मुकदमे हैं। उन लोगों ने बताया कि जिस बाइक से वह एक घटना को अंजाम दे देते फिर उससे दूसरी घटना नहीं करते थे।

chat bot
आपका साथी