मास्क के नाम पर धोखा, संक्रमण को दे रहे मौका

-प्रशासन लगातार कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की कर रहा अपील -कार्रवाई से बचने के लिए खानापूर्ति मात्र ही लगाते मास्क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:50 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:50 PM (IST)
मास्क के नाम पर धोखा, संक्रमण को दे रहे मौका
मास्क के नाम पर धोखा, संक्रमण को दे रहे मौका

हरदोई : कोरोना से बचाव के लिए सरकार और प्रशासन लगातार लोगों से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर लापरवाही करते हुए घूमते लोग नजर आते हैं। कुछ जागरूक लोग ही मास्क लगाकर घर से निकलते हैं, पर अधिकतर लोग खानापूर्ति के लिए मास्क लगाते हैं, किसी का मास्क नाक से नीचे होता है तो किसी का मास्क केवल लटक रहा होता है। सोमवार को शहर के चौराहों पर यही ही कुछ नजारा देखने को मिला। 19 एचआरडी 12

समय -1:50 सिनेमा चौराहा पर लोग मास्क तो लगाए थे, लेकिन उनका मास्क मुंह को ही ढक रहा था और नाक खुली हुई थी, इससे साफ जाहिर है कि वह लोग जागरूक तो हैं, लेकिन लापरवाही बरत रहे हैं। मास्क लगाते समय मुंह और नाक दोनों ढके होने चाहिए। 19 एचआरडी 13

समय -2:05 मुन्ने मियां चौराहा पर अधिकतर लोग बिना मास्क लगाए सड़क पर घूम रहे थे। इनमें युवा वर्ग से लेकर बुजुर्ग भी लापरवाही करते नजर आए। ऐसा लग रहा था कि इन पर प्रशासन की अपील और सख्ती का कोई प्रभाव नहीं है। यह लोग खुद तो संक्रमित होते ही हैं साथ ही परिवार को भी संक्रमित करते हैं। 19 एचआरडी 14

समय -2:15 बड़ा चौराहा पर लोगों को जागरूक करने के लिए लाउडस्पीकर लगा है, लेकिन इसके बावजूद लोग बिना मास्क लगाकर घूम रहे थे। बाइक से गुजरने वाले लोग मास्क का प्रयोग करते नजर आए। वहीं अधिकतर दुकानदार सैनिटाइजर तो दूर की बात है, मास्क के नाम पर खानापूर्ति करते नजर आए। 19 एचआरडी 15 समय -2:20

नुमाइश चौराहा पर महिलाएं बिना मास्क लगाए जाते दिखी। कोई मास्क को पकड़े था तो कोई हाथ में थामे था। इसी तरह से सड़क पर घूमने वाले अधिकतर लोग भी मास्क का प्रयोग करते नजर नहीं आ रहे थे। इससे साफ जाहिर है कि इतना होने के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी