नितिन के विस उपाध्यक्ष बनने से जिले का बढ़ा राजनीतिक कद

-विधान सभा उपाध्यक्ष बनने पर समर्थकों में छाई खुशी मिठाई बांटी गई -पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने एक बार फिर कराया अपनी मजबूत पकड़ का अहसास

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 10:25 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:25 PM (IST)
नितिन के विस उपाध्यक्ष बनने से जिले का बढ़ा राजनीतिक कद
नितिन के विस उपाध्यक्ष बनने से जिले का बढ़ा राजनीतिक कद

हरदोई: राजनीतिक क्षेत्र में जिले को एक बड़ी उपलब्धि मिली। सदर विधायक नितिन अग्रवाल के विधान सभा उपाध्यक्ष बनने से जिला का राजनीतिक कद बढ़ गया। समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके आवास के सामने समर्थकों ने जश्न मनाया तो शहर में कई स्थानों पर मिठाई बांटी गई।

सांसद के साथ ही प्रभावशाली मंत्री रहे नरेश अग्रवाल वर्ष 2007 में विधान सभा चुनाव जीते थे, लेकिन इस्तीफा देकर वर्ष 2008 उपचुनाव में नितिन अग्रवाल को चुनाव लड़ाया। नितिन अग्रवाल 2008 में विधायक बनने के बाद वर्ष 2012 में नितिन अग्रवाल दूसरी बार सपा से विधायक चुने गए फिर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभाव बने। वर्ष 2017 चुनाव में उन्होंने जिले में सपा का खाता खोला। हालांकि वर्ष 2018 में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के साथ ही विधायक नितिन अग्रवाल भी भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा में आने के बाद से ही पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के राज्य सभा सदस्य बनने या फिर नितिन अग्रवाल के मंत्री बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन वह नहीं हो सका। भाजपा में रहने के बाद भी सपा दल बदल कानून के तहत उनकी सदस्यता को लेकर कुछ नहीं करा सकी। तकनीकी रूप से विधायक नितिन अग्रवाल के सपा में होने का भाजपा ने दोहरा फायदा उठाया और विधान सभा उपाध्यक्ष के रूप में उन्हें सामने लगाकर सभी को चौका दिया और सोमवार को रिकार्ड मतों से उन्हें विजयी भी दिला दी, जिसके बाद समर्थकों में खुशी छा गई। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने मिठाई बांटी तो बैटगंज स्थित आवास के बाहर टिकू त्रिवेदी, अमित त्रिवेदी, प्रियम मिश्र, निर्मल रस्तोगी, मोनू दिवाकर, सूरज राठौर बाला जी, अंकित गुप्ता आदि ने मिठाई बांटी। दूसरी बार जिले में आया पद

राजनीतिक क्षेत्र में जिले में कई महत्वपूर्ण आते रहे, विधान सभा उपाध्यक्ष का पद दूसरी बार आया है। वर्ष 1992 में तत्कालीन मल्लावां विधान सभा क्षेत्र से विधायक रामासरे वर्मा विधान सभा उपाध्यक्ष बने थे। रामासरे वर्मा मल्लावां सीट से चार बार निर्वाचित हुए थे, अब सदर विधायक नितिन अग्रवाल विधान सभा उपाध्यक्ष बने हैं जोकि तीसरी बार विधायक हैं।

chat bot
आपका साथी