इस्तीफा मांगने वाले किसान नहीं बहुरूपिया हैं : नितिन

-कांग्रेस अपनी ही पार्टी की महिलाओं को नहीं दे सकी सम्मान -जमीनी हकीकत से दूर हो चुके अखिलेश चुनाव जीतने के लिए पार्टियां ढूंढ़ रहे राजभर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:51 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:51 PM (IST)
इस्तीफा मांगने वाले किसान नहीं बहुरूपिया हैं : नितिन
इस्तीफा मांगने वाले किसान नहीं बहुरूपिया हैं : नितिन

हरदोई: विधान सभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस अपनी पार्टी की महिलाओं को सम्मान नहीं दे पा रही है, ऐसे में वह देश और प्रदेश की महिलाओं को क्या सम्मान देगी। अखिलेश यादव जमीनी हकीकत से दूर हो चुके हैं। ओम प्रकाश राजभर समझ चुके हैं कि वह खुद चुनाव जीतने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए वह पार्टियां ढूंढ़ रहे हैं। लखीमपुर कांड में गृह मंत्री का इस्तीफा मांगने वाले लोग किसान नहीं बहुरूपिया हैं।

गृह जनपद आगमन पर गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जातिवादी राजनीति से जनता ऊब चुकी है, इसलिए सभी दलों को चाहिए कि वे देश और प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीयता वादी राजनीति करें।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उस ट्वीट जिसमें हवाई जहाज में पड़ने वाले पेट्रोल के सस्ता और गरीबों की गाड़ियों का पेट्रोल महंगा बताया था, उसका जवाब देते हुए विधान सभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव शायद अब जमीनी हकीकत से दूर हो चुके हैं।

लखीमपुर कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के मांगे जा रहे इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे किसान नहीं, बहुरूपिया हैं, खासकर कांग्रेस इस्तीफा मांग रही हैं। ऐसे कोई मंत्री इस्तीफा नहीं देने वाला नहीं है, अगर दोषी पाया जाएगा तो जरूर मैं समझता हूं कि उन पर कोई ना कोई कार्रवाई जरूर होगी।

छोटे दल सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव : शराफत अली

हरदोई : सपा के प्रदेश सचिव शराफत अली ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा डूबती हुई नाव है और इसीलिए नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। सपा प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव बनाए गए पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली का पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को स्वागत किया गया, वहीं पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। सभी विधानसभाओं में दौरा करके पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा चुनाव में छोटे दल सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को हराकर सपा की सरकार बनाएंगे। जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पूर्व सपा नेता व वर्तमान बीजेपी नेता किसी दल के नहीं है, दल बदलते बदलते वह दलदल में फंस गए हैं। प्रबुद्ध सभा प्रदेश सचिव अवनिकांत बाजपेई, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी