साढ़े चार लाख किसानों को बीमा न कराना पड़ा भारी

हरदोई बेमौसम बारिश के चलते खरीफ वर्ष 2021 में साढ़े चार आठ लाख किसानों को फसल का ब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:00 PM (IST)
साढ़े चार लाख किसानों को बीमा न कराना पड़ा भारी
साढ़े चार लाख किसानों को बीमा न कराना पड़ा भारी

हरदोई : बेमौसम बारिश के चलते खरीफ वर्ष 2021 में साढ़े चार आठ लाख किसानों को फसल का बीमा न कराना महंगा पड़ा है। इन किसानों की धान के अलावा सब्जियों की फसल में हुए नुकसान की भरपाई स्वयं करनी होगी। वहीं फसल बीमा कराने वाले 35,626 किसानों को उनके नुकसान की भरपाई मिलने की उम्मीद है।

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई जा रही है। इसके तहत फसल में नुकसान होता है या फिर प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हो जाती है तो सरकार बीमित फसल का भुगतान करती है। हर फसल के लिए अलग-अलग बीमित धनराशि है। गन्ने की फसल का बीमा नहीं होता है। उसे अधिसूचित फसलों की श्रेणी से बाहर रखा गया है।

जिले में नौ लाख से अधिक है किसान : जिले में नौ लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। करीब साढ़े चार लाख किसानों ने डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल बोई है, इसमें से 35,6261 किसानों ही बीमा कराया गया है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सीपीएन गौतम का कहना है कि धान की जो फसल खेत में कटी पड़ी है उसमें 50 से 55 प्रतिशत नुकसान हुआ है। जो खेत में गिर गई है उसमें 20 से 25 प्रतिशत नुकसान हुआ है। जो फसल खेत में खड़ी है और गिरी नहीं है, उसमें नुकसान की संभावना कम है। सब्जियों की फसल हो गईं बर्बाद : बेमौसम बारिश से खेतों में कई दिन तक पानी सूखने की उम्मीद नहीं है। खेतों में पानी भरने से गोभी, गाजर, मूली, आलू, पालक व मेथी की फसल में नुकसान अधिक होने की संभावना है। हालांकि किसान पंपसेट लगाकर पानी निकालने में जुटे हैं।

मंडी में जगह-जगह जलभराव से फसल को हुआ नुकसान : बारिश के चलते नवीन गल्ला मंडी हरदोई में जगह-जगह जलभराव हो गया है, जिससे आढ़तों के सामने पड़ी किसानों की उपज भीग गई। इससे किसानों को नुकसान हुआ है, हालांकि आढ़तियों की ओर से तिरपाल डालकर फसल बचाने का प्रयास किया गया।

पछोहा के कुरारी में पुलिया टूटने से आवागमन बाधित : पछोहा के कुरारी मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया है। इसके अलावा पुलिया टूट गई है, जिससे आधा दर्जन गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। प्रधान सुशील पाल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह, रामनिवास, सुखपाल, राजीव, अमित ने बताया बरुआरा, गिरधरपुर, भाहपुर आदि गांवों से संपर्क टूटने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं कोथावां-संडीला मार्ग पर नगवा मोड़ के पास पेड़ गिरने से घंटों जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ कटाकर जाम खुलवाया।

chat bot
आपका साथी