प्रत्येक केंद्र पर एक दिन में 300 क्विटल धान खरीद के जारी होंगे टोकन

हरदोई एक अक्टूबर से शुरू हो रही धान खरीद की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:28 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:28 PM (IST)
प्रत्येक केंद्र पर एक दिन में 300 क्विटल धान खरीद के जारी होंगे टोकन
प्रत्येक केंद्र पर एक दिन में 300 क्विटल धान खरीद के जारी होंगे टोकन

हरदोई : एक अक्टूबर से शुरू हो रही धान खरीद की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अब तक 54 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र पर 300 क्विटल से अधिक धान खरीद के टोकन जारी नहीं होंगे। इसके साथ ही किसान एडीएम व एसडीएम से आनलाइन सत्यापित धान की मात्रा का आनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। एडीएम बंदना त्रिवेदी ने बताया कि धान क्रय केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न हो इसके लिए खाद्य विभाग की वेबसाइट पर ई-उपार्जन मॉड्यूल में कृषक पंजीकरण की शुरुआत की गई है, जिस केंद्र पर पहली बार टोकन लेकर किसान अपना धान विक्रय करेगा। उसी केंद्र पर किसान को दोबारा टोकन के माध्यम से अपना संपूर्ण धान बेच सकेंगे। उन्होंने बताया कि लघु सीमांत किसान सोमवार से गुरुवार तक अधिकतम 50 क्विटल और शुक्रवार व शनिवार को 50 क्विटल से अधिक धान खरीद के टोकन जारी करा सकेंगे। ई-पाप मशीन पर लगेगा अंगूठा, रुकेगी धान खरीद में गड़बड़ी

: धान खरीद में गड़बड़ी रोकने को लेकर शासन ने ई-पाप (इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ परचेज) मशीनों के माध्यम से खरीद कराने को निर्देशित किया है। सभी केंद्रों पर ई-पाप मशीन से खरीद होगी। ई-पाप मशीन में पंजीकृत किसान का अंगूठा लगेगा। टोकन प्राप्त करने के उपरांत किसानों को शाम चार बजे तक क्रय केंद्र पर पहुंचना होगा। गैरहाजिर होने पर किसानों को टोकन स्वत: निरस्त हो जाएगा, जिसका मैसेज किसान के मोबाइल पर भेजा जाएगा। किसान को धान बेचने के लिए पुन: टोकन प्राप्त करना होगा। प्रक्रिया को पूरी करने के बाद ही टोकन लेने होते हैं।

chat bot
आपका साथी