सीमा विवाद के चलते तीन घंटे नदी में पड़ा रहा मजदूर का शव

-लेखपाल ने की नाप माधौगंज क्षेत्र के गौसगंज के खुर्दा मदारपुर में निकला शव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:33 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:33 PM (IST)
सीमा विवाद के चलते तीन घंटे नदी में पड़ा रहा मजदूर का शव
सीमा विवाद के चलते तीन घंटे नदी में पड़ा रहा मजदूर का शव

मल्लावां(हरदोई) : तीन दिन से लापता मजदूर का शव सई नदी में पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पहचान की। सीमा विवाद के चलते शव तीन घंटे तक नदी में पड़ा रहा। मल्लावां और माधौगंज पुलिस घटनास्थल एक दूसरे के क्षेत्र में बताकर टालती रही। माधौगंज लेखपाल के आने के बाद सीमा विवाद सुलझा और शव को नदी से बाहर निकाला गया।

कासिमपुर क्षेत्र के ग्राम गौसगंज के सोने मजदूरी करते थे। भाई अनिल ने बताया कि पिछले कई दिनों से सोनू मानसिक परेशान था और इधर-उधर घूमता रहता था। शुक्रवार को सोनू घर से निकल गया और वापस नहीं आया। इसके बाद उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह कुछ लोगों ने एक शव को गौसगंज के बाहर से निकली सई में देखा। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी गौसगंज चौकी में दी। गौसगंज पुलिस ने मल्लावां क्षेत्र का मामला होने की बात कहते हुए मल्लावां पुलिस को जानकारी दी। मल्लावां पुलिस ने माधौगंज क्षेत्र का मामला बताया। परिवार के लोग तीन घंटे तक परेशान रहे। इसके बाद लेखपाल से बात की गई। लेखपाल ने बताया कि खुर्दा मदारपुर क्षेत्र माधौगंज थाने में आता है। तब कही जाकर माधौगंज की कुरसठ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से नदी से बाहर निकवालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घर में घुसे चोरों ने छात्र पर फेंका तेजाब-सांडी : क्षेत्र में तीन चोर एक घर में घुस गए। आहट पाकर एक छात्र ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो चोरों ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गए। तेजाब से झुलसे छात्र को लखनऊ रेफर किया गया है।

मुहल्ला सैयदबाड़ा के इमरान खान ने बताया कि शनिवार रात तीन चोर घर के अंदर घुस आए। आहट पाकर बेटा फैज खान उठा और उसने एक को पकड़ लिया। इसके बाद चोर के साथ मारपीट होने लगी। इसी बीच चोर के दो साथियों ने उसे पकड़ लिया और तेजाब फेंक दिया। शोरगुल सुनकर परिवार के लोग जग गए। मौका पाकर चोर घर से भाग निकले। आनन-फानन में वह लोग फैज को लेकर सांडी थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे सीएचसी भेज दिया। सीएचसी पर चिकित्सक ने फैज को जिला अस्पताल भेजा, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी