सपा एके 47 कर ले अपना चुनाव चिन्ह : नरेश अग्रवाल

- सपा पर लगाए अपराधियों को बढ़ाने का आरोप - दलित सम्मेलन में विरोधियों पर साधा निशान भाजपा की बताई उपलब्धियां

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:37 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:37 PM (IST)
सपा एके 47 कर ले अपना चुनाव चिन्ह : नरेश अग्रवाल
सपा एके 47 कर ले अपना चुनाव चिन्ह : नरेश अग्रवाल

हरदोई : भाजपा नेता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने सपा पर निशाना साधा। कहा कि सपा सरकार में माफिया को बढ़ावा दिया जाता है। सपा को वह अपना चुनाव चिन्ह बदलकर एके-47 कर लेना चाहिए। श्रवण देवी मंदिर के पास मैदान में अनुसूचित जाति के सम्मेलन में पूर्व सांसद ने कहा कि अगर सपा सरकार आई तो फिर प्रदेश में माफिया हावी हो जाएंगे। भाजपा ने माफिया राज को समाप्त किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार वहीं पार्टी बनाएंगी को सर्वसमाज को साथ लेकर चलती है। भाजपा ऐसी ही पार्टी है। सपा,बसपा एक ही जाति की पार्टी बनकर रह गई है। वहीं कांग्रेस को विलुप्त हो चुकी है। भाजपा सरकार सभी वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और सभी वर्ग को एक समान लाभ दे रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि पासी समाज ने उनको कभी साथ नहीं छोड़ा। जब तक पासी समाज उनके साथ है, उनको कोई भी चुनाव नहीं हरा सकता है। क्षेत्र में बाढ़ के प्रकोप को कम करने के लिए बांधा बनवाया, जिससे लोगों को बाढ़ से रहत मिली। कार्यक्रम में अचल अग्रवाल सहित विधान सभा क्षेत्र के प्रधान व ब्लाक प्रमुख मौजूद रहे।

बाबा आए थे चुनाव लड़ने : नरेश अग्रवाल ने स्थानीय एक नेता पर तंज कसते हुए हुए कहा कि एक बाबा लड़ने आए थे, जिन्होंने अनुसूचित जाति समाज के लोगों को मार दिया। अब इस बार देखो वह किस दल से आते हैं,अगर वह आए तो उनको सबक सिखा देना।

इनसेट---

राशन से लेंगे सामान, कभी मूड भी बना लेंगे

पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने सरकार द्वारा जरूरतमंदों को दिए जाने वाले निश्शुल्क राशन की तारीफ की। मंच से बोले योगी जी ने राशन दो गुना कर दिया है। 60-65 किलो गेंहू और चावल मिलने लगा है। हमने कहा इतना कहां खाएंगे। थोड़ा बाजार में भी बेच लेंगे, उस रुपये से बच्चों के लिए कपड़े और सामान ले आएंगे और कभी कभी मूड भी बना लेंगे। पूर्व सांसद का यह बयान इंटरनेट मीडिया पर छा गया।

chat bot
आपका साथी