घर में घुसकर दो किशोरियों से छेड़छाड़, एफआइआर दर्ज

छेड़छाड़ की घटनाएं थम नहीं रही

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:10 PM (IST)
घर में घुसकर दो किशोरियों से छेड़छाड़, एफआइआर दर्ज
घर में घुसकर दो किशोरियों से छेड़छाड़, एफआइआर दर्ज

शाहाबाद-हरियावां: छेड़छाड़ की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शाहाबाद और हरियावां क्षेत्र में घर में घुसकर दो किशोरियों से छेड़छाड़ की गई। शाहाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शुक्रवार की रात घर में सो रही थी। जैसा कि पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपित सत्यम घर में घुस आया और उसकी पुत्री से छेड़छाड़ की, शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कपड़े फाड़कर भाग गया। वहीं हरियावां क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग तीन बजे अपने घर में सो रही थी, तभी कपूरपुर चौधी निवासी कल्लू घर के अंदर घुस आया और उसका मुंह बंदकर छेड़छाड़ करने लगा। जैसे तैसे खुद को बचाकर उसने शोर मचाया तो वह भाग गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं शाहाबाद में महिला उपनिरीक्षक राम सुखारी ने बासित नगर तिराहा पर मनोज कुमार उर्फ राजू को आने जाने वाली महिलाओं और लड़कियों से अश्लीलता करने और फब्तियां कसने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत-हरदोई : सांडी क्षेत्र के बमटापुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वजन बुखार से मौत होना बता रहे हैं।

बमटापुर निवासी चांदनी पत्नी राहुल को स्वजन शनिवार सुबह सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी, उसकी एक डेढ़ साल की पुत्री माही है। मृतका की मां सरला का कहना है कि पिछले एक माह से उसकी पुत्री बीमार थी। बीमारी हालत में उसका दामाद राहुल तीन दिन पहले उसकी पुत्री चांदनी को घर से ले गया था। उसका इलाज चल रहा था। दो दिन से किसी से बात नहीं हो पा रही थी। सुबह उसकी पुत्री के निधन की जानकारी होने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मायके वालों ने मौत के कारण पर संदेह जताया है, उसी पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

chat bot
आपका साथी