बेटियों को बढ़ाना होगा अपना आत्मबल

-पूरे जिले में आयोजित किए गए कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:38 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:02 AM (IST)
बेटियों को बढ़ाना होगा अपना आत्मबल
बेटियों को बढ़ाना होगा अपना आत्मबल

हरदोई: : मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महिला अपराधों की रोकथाम, नारी सशक्तिकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसी क्रम में जिले के प्रत्येक थाने पर संबंधित सीओ की अध्यक्षता में संगोष्ठी की गई। जिसमें संबंधित थाना क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य महिलाओं, के साथ अधिकारों, उनकी सुरक्षा के साथ ही महिला अपराधों और महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।पिहानी के मिश्राना स्थित लोहिया धर्मशाला में माता भगवती देवी ट्रस्ट के तत्वावधान में नारी सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेटियों से समाज को नई दिशा देने की अपील की गई। सीडीपीओ ने कहा कि हम सबको अपने घरों में ऐसा माहौल देना चाहिए, जिससे बेटा और बेटी में कोई फर्क न लगे। महाराणा प्रताप राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य डा. नेत्रपाल सिंह ने बालिकाओं का उत्सावर्धन किया। डा. हरिशंकर मिश्र पीजी कालेज मलिहामऊ में छात्राओं कोछात्राओं को अपनी संस्कृति अपनाने पर जोर दिया गया। आर्य कन्या महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत ऑनलाइन पोषण एवं स्वास्थ्य जीवन का आधार है विषय में स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। बालिका सुरक्षा अभियान के तहत छात्राओं को उत्साहित करने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डा. रानी भटनागर, डा. अंजू, डा. स्मृति सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी