धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

जिले में विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:54 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:54 PM (IST)
धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

हरदोई : महर्षि वाल्मीकि की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। जिले में विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

वाल्मीकि सेवा समिति की ओर से जिला महिला अस्पताल में समिति के प्रबंधक अमित कुमार ने पूजा अर्चना की और वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मोके पर रामबाबू, सुनील आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नव युवक संघ की और कन्हई पुरवा में महर्षि की जयंती मनाई गई। युवा वाल्मीकि समाज सुधार समिति की ओर से सर्कुलर रोड स्थित पुष्प गिरी निकुंज में आदिकवि महा ऋषि वाल्मीकि का प्रकट उत्सव बेहद भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में श्याम लाल वर्मा,संजय चौधरी आदि मौजूद रहे। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीएसएन महा विद्यालय में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर प्राचार्य डा. अनिल कुमार सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। माधौगंज के फूलमती माँ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सतीश मिश्र ने ऋषि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला।

महर्षि वाल्मीकि ने समाज को समानता का संदेश दिया

एडीएम ने शनिवार को नई बस्ती स्थित वाल्मीकि मंदिर पर पूजन-अर्चन किया, दीप प्रज्ज्वलित कर रामायण पाठ और भजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला, मंदिर अध्यक्ष गोपाल वाल्मीकि सहित मंदिर के पदाधिकारी, पालिका कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित और भजन श्रवण किए। खेतुई स्थिति बाला जी मंदिर में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव व स्वत: रोजगार उपायुक्त विपिन कुमार चौधरी, बाबा मंदिर में डीआइओएस वीके दुबे, बीएसए हेमंत राव व पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, एसओसी चकबंदी बीएन उपाध्याय, एआरटीओ एवं जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने पूजन-अर्चन कर दीप प्रज्ज्वलन व वाल्मीकि रामायण पाठ शुभारंभ कराया। सभी नगरीय निकायों में अधिशासी अधिकारियों एवं निकाय कर्मचारियों ने महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति और चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

chat bot
आपका साथी