चुनावी रंजिश में मारपीट, दोनों पक्षों से पांच घायल

पुलिस ने दोनों पक्ष की एफआइआर दर्ज कर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 10:35 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:35 PM (IST)
चुनावी रंजिश में मारपीट, दोनों पक्षों से पांच घायल
चुनावी रंजिश में मारपीट, दोनों पक्षों से पांच घायल

हरदोई : पिहानी क्षेत्र में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष के घायल लोग जब शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे तो, दूसरे पक्ष ने मौका पाकर उनके घर पर ईंट पत्थर फेंके। पुलिस ने दोनों पक्ष की एफआइआर दर्ज कर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया।

ग्राम अमिरता के लक्ष्मण ने बताया कि गांव के शिशुपाल से चुनावी रंजिश चल रही है। गुरुवार को शिशुपाल, ओमेंद्र, विनोद और प्रकाश ने घात लगाकर हमला कर दिया। घटना में लक्ष्मण, रजनीश और मुकेश घायल हो गए। धीरेंद्र घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचा, इसके बाद आरोपितों ने पीड़ित के घर पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपित को हिरासत में ले लिया। मारपीट में दूसरे पक्ष से शिशुपाल समेत दो लोग घायल हो गए।

घर जा रहे युवक को पीटा : शहर कोतवाली के मुहल्ला सराय थोक पश्चिमी के विकास मिश्रा कास्मेटिक की दुकान मेले में लगाते हैं। गुरुवार रात विकास पैदल घर जा रहा था। रास्ते में मुहल्ले के पवन, सर्वेश आदि लोगों ने पीट-पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। घायलावस्था में विकास को एक आटो चालक ने अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह विकास को जब होश आया तो स्वजन को जानकारी हुई।

ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत-हरदोई : सुरसा में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शाम को मृतक की पत्नी ने पुलिस और सुसरालीजन को घटना की जानकारी दी।

पिहानी क्षेत्र के ग्राम बरगवां के मजरा महमूदपुर के तेजराम खेतीबाड़ी करते थे। स्वजन ने बताया कि तेजराम की छह वर्ष पूर्व सुरसा के ग्राम गंगापुर की कन्यावती के साथ शादी हुई थी। एक साल से कन्यावती अपने मायके में रह रही है। बुधवार को तेजराम अपनी ससुराल गया था। गुरुवार को तेजराम की ससुराल में मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार कन्यावती और तेजराम के बीच में देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ही उसकी मौत हुई। थाना प्रभारी सुब्रत नारायण तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी