राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान प्रवासी

द्यड्डढ्डश्रह्वह्म द्बठ्ठ श्चद्गठ्ठह्वह्म4 द्यड्डढ्डश्रह्वह्म द्बठ्ठ श्चद्गठ्ठह्वह्म4 द्यड्डढ्डश्रह्वह्म द्बठ्ठ श्चद्गठ्ठह्वह्म4 द्यड्डढ्डश्रह्वह्म द्बठ्ठ श्चद्गठ्ठह्वह्म4 द्यड्डढ्डश्रह्वह्म द्बठ्ठ श्चद्गठ्ठह्वह्म4 द्यड्डढ्डश्रह्वह्म द्बठ्ठ श्चद्गठ्ठह्वह्म4 द्यड्डढ्डश्रह्वह्म द्बठ्ठ श्चद्गठ्ठह्वह्म4

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 10:17 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 10:17 PM (IST)
राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान प्रवासी
राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान प्रवासी

हरदोई : विभागीय उदासीनता के कारण प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे है। जिले में 53 हजार 708 श्रमिक गैर प्रांत से आए हैं। विभाग अभी तक मात्र 150 राशन कार्ड ही फीड कर सका है। विभाग शहरी क्षेत्र में कोटा पूर्ण होने की बात कहकर राशन कार्ड के आवेदन स्वीकार नहीं कर रहा है। इससे श्रमिकों को राशन कार्ड के माध्यम से अगले माह राशन मिलना संभव नहीं दिख रहा है।

जिले में वर्तमान में 7 लाख 80 हजार 706 राशन कार्ड है। जिनसे 32 लाख 16 हजार 663 लोगों को राशन उपलब्ध कराया जाता है। इनमें शहरी क्षेत्र के 78 हजार 944 राशन कार्ड पर 4 लाख 36 हजार 762 और ग्रामीण क्षेत्र के सात लाख एक हजार 742 राशन कार्ड पर 27 लाख 29 हजार 901 लोगों को राशन उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश सरकार ने सभी गैर प्रांत व जनपदों से आने वालों के राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए है। इसके लिए शहरी क्षेत्र में नगर पालिका और नगर पंचायत को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत और खंड विकास अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह सभी के राशन कार्ड बनवाएं ताकि उनको अगले माह से राशन उपलब्ध हो सके। मगर विभागीय उदासीनता से राशन कार्ड का कार्य कच्छप गति से चल रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अभी तक मात्र 150 राशन कार्ड की फीडिग हो सकी है। जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि राशन कार्डों की फीडिग का कार्य चल रहा है। शहरी क्षेत्र का कोटा पूरा हो गया है।

chat bot
आपका साथी