मंदिर निर्माण को आंदोलन में शामिल कारसेवकों का किया सम्मान

हरदोई श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर को लेकर आंदोलन में न जाने कितने लोगों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 10:04 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 10:04 PM (IST)
मंदिर निर्माण को आंदोलन में शामिल कारसेवकों का किया सम्मान
मंदिर निर्माण को आंदोलन में शामिल कारसेवकों का किया सम्मान

हरदोई: श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर को लेकर आंदोलन में न जाने कितने लोगों ने भाग लिया। लाठियां खाई, जेल भी गए पर उनका उत्साह कम नहीं हुआ। वर्षों पुराना सपना बुधवार को पूरा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया तो चारों तरफ उत्साह छा गया। हरदोई भी जश्न मनाया गया, आंदोलन के दौरान जिन कारसेवकों ने लाठियां खाईं थीं, जेल गए, उन्हें भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने बुधवार की शाम ही वरिष्ठ भाजपा नेता रामबली मिश्र, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, अधिवक्ता मानवेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता को खुद सम्मानित किया। पार्टी के हर पदाधिकारी ने घर घर जाकर सम्मानित किया। जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने संडीला क्षेत्र में गया बक्श सिंह, हरिनाथ सिंह, सूर्यप्रकाश द्विवेदी को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने गुरुवार को पाली पहुंचकर आंदोलन में तीन बार जेल गए हरीशचंद्र अवस्थी को सम्मानित कर उनका मुंह मीठा कराया। जिला महामंत्री अनुराग मिश्र ने खुद घर घर जाकर आंदोलन में भागीदारी निभाने वालों को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी