कारगिल दिवस पर वीरनारी समेत सैनिकों को किया सम्मानित

- जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में मनाई गई कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ - डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने वीर सैनिकों को किया नमन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:03 PM (IST)
कारगिल दिवस पर वीरनारी समेत सैनिकों को किया सम्मानित
कारगिल दिवस पर वीरनारी समेत सैनिकों को किया सम्मानित

हरदोई : जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में सोमवार को कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ मनाई गई। डीएम ने सोल्जर बोर्ड चौराहा पर अमर जवानों और कार्यालय में शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

लखनऊ स्थित 9 कुमांऊ बटालियन के मेजर मनोज कुमार ने दोनों स्थानों पर पुष्प चक्र अर्पित किए। मेजर मनोज कुमार, नायक गुलशन सिंह ने कारगिल शहीद नायक आबिद खान की पत्नी वीरनारी फिरदोस बेगम को सम्मानित किया। डीएम अविनाश कुमार ने सेवानिवृत्त कर्नल आदित्य प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त सूबेदार सुशील कुमार सिंह, सेवानिवृत्त हवलदार बसाखा सिंह, सेवानिवृत्त हवलदार नायक राजन सिंह, सेवानिवृत्त हवलदार राजीव कुमार, नायक राजन सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि सैनिकों की ट्रेनिग कठिन है। सैनिकों में अनुशासन और भाईचारा होता है। सेना को देखकर हर कोई गर्व महसूस करता है। उन्होंने कहा कि परिसर में पूर्व सैनिकों की स्मृति के लिए शिलापट लगाया जाएगा। साथ ही कहा कि सैनिकों की जो भी समस्याएं उनके पटल पर आएंगी, उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी मिश्रा कारगिल युद्ध की वीर गाथा सुनाते हुए भावुक हो गए। कार्यक्रम का संचालन महेश मिश्रा ने किया। पूर्व सैनिक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर अशोक कुमार अग्निहोत्री, भारत विकास परिषद के सुरेश अग्निहोत्री, तोताराम, सुदेश कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डीएम अविनाश कुमार, 9 कुमांऊ बटालियन के मेजर मनोज कुमार ने बेल का पौधा और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सपत्नी समी का पौधा रोपित किया। कारगिल दिवस पर याद किए गए आबिद खान

26एचआरडी36

संवादसूत्र, पाली : कारगिल शहीद दिवस पर नायक आबिद खान की मजार पर प्रभारी निरीक्षक वेणी माधव त्रिपाठी, ईओ अवनीश कुमार शुक्ल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, सपा के जिला उपाध्यक्ष रहमत अली मोनू ने साथियों के साथ पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद शहीद के घर पर पहुंचकर परिजनों से मिले। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने शहीद की माता नत्थन बेगम से मिलकर उनको अंग वस्त्र भेंट किए। मजार पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, अमित अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी