17 दुश्मनों को मारकर शहीद हो गए थे लांस नायक आबिद

गोली लगने के बाद भी दुश्मनों का ललकारते रहे और चार असलहे भी लिए थे छीन -देश के लिए आबिद की शहादत पर है लोगों को फº

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:11 PM (IST)
17 दुश्मनों को मारकर शहीद हो गए थे लांस नायक आबिद
17 दुश्मनों को मारकर शहीद हो गए थे लांस नायक आबिद

हरदोई : आज कारगिल विजय दिवस है। पाली कस्बा के लांसनायक आबिद खान की शहादत का जिक्र सभी की जुबां पर आना स्वाभाविक है। कारगिल युद्ध में एक जुलाई 1999 को घुसपैठियों से मोर्चा लेते समय आबिद ने पेट में एक गोली लगने के बाद भी एकदम 32 फायर झोंक कर 17 दुश्मनों को मार गिराया। गोली लगी होने के बाद भी साथियों को ललकारते हुए कहा कि देखते क्या हो..इन्हें मारो और आगे बढ़ते गए। दुश्मनों के चार असलहे भी छीन लिए। उसी बीच एक और गोली आबिद की गर्दन में आ धंसी और वह देश की खातिर शहीद हो गए।

पाली के मुहल्ला काजीसराय निवासी गफ्फार खां व नत्थन बेगम के घर 16 मई 1972 को आबिद खान का जन्म हुआ था। पांच फरवरी 1988 को वह सेना में भर्ती हुए। आबिद खां की पहली पोस्टिग डलहौजी में हुई। 1990 में आबिद का निकाह फिरदौस के साथ हुआ। वीरनारी फिरदौस बताती हैं कि जब आबिद देश की खातिर बलिदान हुए थे, उस समय सबसे बड़ी पुत्री चांद फरहा सात साल, पुत्र आदिल पांच साल व सविस्ता दो वर्ष की ही थी। छोटी बेटी सगुस्ता का तो जन्म भी नहीं हुआ था। 1999 में आखिरी बार 19 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। उसी समय कारगिल युद्ध का ऐलान हो गया औव बीच में ही छुट्टी छोड़कर उन्हें बच्चों की जिम्मेदारी सौंपकर चले गए थे।

शहीद आबिद खान के भाई खालिद व नासिर बताते हैं कि भाई आबिद की वीरगाथा उनके साथ मोर्चा संभालने वाले अजीम खान ने बताई। अजीम खान उनके भाई के पार्थिव शरीर के साथ कस्बा आए थे और बताया कि बताया था कि 30 जून 1999 की सुबह चार बजे कर्नल अजीत सिंह के नेतृत्व में 71 सैनिकों का जत्था टाइगर हिल को फतह करने के लिए रवाना हुआ था, जिसमें आबिद भी थे। घुसपैठियों को खदेड़ने के दौरान 10 सैनिक शहीद हो चुके थे। दूसरे दिन के युद्ध में आबिद तो देश की खातिर बलिदान हो गए थे, लेकिन उन्होंने अपने पराक्रम से 17 दुश्मनों को भी मार गिराया था। आज आबिद के सभी बच्चे आगे बढ़ रहे हैं। पुत्र पेट्रोल पंप की देखभाल कर रहा है। बेटियां पढ़ रही हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी