पिटाई कर वृद्ध के मुंह और गुप्तांग में डाला गया था पेट्रोल

-बेहटागोकुल पुलिस ने पिपरिया के चार लोगों को हिरासत में लिया -पोस्टमार्टम में मौत का कारण जहर खाने का मामला सामने आया पुलिस कर रही जांच

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 10:33 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 10:33 PM (IST)
पिटाई कर वृद्ध के मुंह और गुप्तांग में डाला गया था पेट्रोल
पिटाई कर वृद्ध के मुंह और गुप्तांग में डाला गया था पेट्रोल

हरदोई: बेनीगंज के वृद्ध की हत्या में और सनसनीखेज बात सामने आई है। मारपीट के दौरान उसके मुंह और गुप्तांग में पेट्रोल डालकर यातनाएं दी गई थीं। बेहटागोकुल पुलिस ने इस मामले में पचदेवरा क्षेत्र के पिपरिया निवासी चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं रविवार को पोस्टमार्टम में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। क्षेत्राधिकारी ने पूरे मामले की जांच कर जानकारी ली।

बुधवार से लापता ननहक्के का सोमवार को बेहटागोकुल क्षेत्र में सैदपुर के पास शव मिला था। उनके भाई दुलारे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो कई मामले सामने आए। जांच में इतना साफ हो गया था कि पिपरिया गांव में कुछ लोगों ने उनकी पिटाई की थी। सूत्रों ने तो यह भी बताया कि महिलाओं के शोर सुनकर आए कुछ लोगों ने उसके मुंह में पेट्रोल डालने के साथ ही गुप्तांग में भी पेट्रोल डाला था।

बेहटागोकुल पुलिस ने जिन चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, उसमें आरोप लगाने वाली महिला का पति भी शामिल है। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर परशुराम सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अन्य बिदुओं पर भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में मुंह और गुप्तांग में पेट्रोल डालने की बात सामने आई है। एंबुलेंस कर्मी बोले शौच जाने की कही थी बात

ननहक्के की हत्या में रविवार को और मोड़ आया। जिन एंबुलेंस कर्मियों ने बताया था कि वह कूद गया, पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो अब उन्होंने बताया कि बुधवार की रात टोडरपुर के पास उन्होंने शौच जाने की बात कही थी, जैसे ही उन्होंने एंबुलेंस रोकी तो वह कूदकर भाग गए। उसी समय एक अन्य मरीज को ले जाने की काल आ गई तो वह लोग चले गए। पोस्टमार्टम में शरीर पर नहीं मिली चोट

पिपरिया गांव में लोगों द्वारा उनकी पिटाई की बात बताई गई। पाली से उन्हें रेफर भी किया गया, लेकिन पोस्टमार्टम में उनके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं बताया गया।

chat bot
आपका साथी