मंडी के चबूतरे से अवैध कब्जा नहीं हटाया तो भिजवा दूंगी जेल

- एडीएम ने नवीन गल्ला मंडी के क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 10:42 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 10:42 PM (IST)
मंडी के चबूतरे से अवैध कब्जा नहीं हटाया तो भिजवा दूंगी जेल
मंडी के चबूतरे से अवैध कब्जा नहीं हटाया तो भिजवा दूंगी जेल

हरदोई : नवीन गल्ला मंडी हरदोई में लगे सरकारी क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची एडीएम मंडी के चबूतरों पर व्यापारियों का कब्जा देख भड़क गई। उन्होंने व्यापारियों को बुलाकर तुरंत चबूतरा खाली करने को निर्देशित किया। कब्जा न हटाने पर जेल भेजने की चेतावनी दी।

नवीन गल्ला मंडी में 10 सरकारी धान खरीद केंद्र संचालित हैं। शनिवार को एडीएम ने विपणन शाखा के प्रथम केंद्र का निरीक्षण करते हुए धान की नमी की जांच कराई। धान में 20 फीसद से अधिक नमी थी। एडीएम ने किसानों से कहा कि केंद्र पर धान लाने से पहले उसे सुखा लें, जिससे मानकों को लेकर कोई समस्या न हो और किसानों का धान तुरंत क्रय किया जा सके। मंडी परिषद के चबूतरे पर व्यापारियों द्वारा कब्जा किए जाने की जानकारी पर उन्होंने नाराजगी जताई। एडीएम ने सचिव से व्यापारियों के कब्जे को हटवाने के लिए की गई कार्रवाई के संबंध में पूछा। सचिव ने बताया कि दोनों व्यापारियों को पूर्व में नोटिस जारी कर चबूतरे से कब्जा हटाने को निर्देशित किया गया था, लेकिन अभी तक व्यापारियों ने कब्जा नहीं छोड़ा है। एडीएम ने व्यापारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत कब्जा हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी सचिव से कहा कि कब्जा हटने की शनिवार की शाम तक जानकारी उपलब्ध कराएं। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय मौजूद रहे। मंडी में जलभराव का स्थाई समाधान करें : नवीन गल्ला मंडी में चबूतरे के पास जलभराव देख एडीएम ने नाराजगी जताते हुए स्थाई समाधान करने को निर्देशित किया। केंद्रों के सामने कीचड़ होने पर मिट्टी डलवाने को कहा।

chat bot
आपका साथी