महाना ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा, खाली हैं कुछ न कुछ तो कहेंगे ही

-साढ़े चार साल पूरे होने पर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां -कहा कि समाज को बांटने की होती थी राजनीति भाजपा ने सभी का किया विकास

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:58 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:58 PM (IST)
महाना ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा, खाली हैं कुछ न कुछ तो कहेंगे ही
महाना ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा, खाली हैं कुछ न कुछ तो कहेंगे ही

हरदोई : उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से उन्हें सदमा लगा हुआ उन्हें पीछे की बातें याद है। वर्तमान में उन्हें कुछ भी नहीं याद है।

कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पहले समाज को बांटने की राजनीति होती थी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री ने सपा मुखिया पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने जनता के बीच में कोई काम नहीं किया, जिनकी सरकारों में कुछ व्यक्ति और कुछ माफिया की चिता होती थी, आज वह खाली हैं कुछ न कुछ तो कहेंगे ही। उनकी किसी भी बात में कोई दम नहीं है। उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के भाजपा विधायकों के पार्टी छोड़कर उनके संपर्क में होने पर कहा कि लोग भाजपा की तरफ आकर्षित हैं। हम लोगों को नहीं ले रहे हैं। कांग्रेस सरकारों के कामकाज करने के तरीकों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 1974-75 में एक फिल्म आई थी। रोटी कपड़ा और मकान, रोटी कपड़ा और मकान हमने भी देखी थी। उस फिल्म में महंगाई मार गई, महंगाई मार गई। कांग्रेस की तरफ से महंगाई उसके साथ चलती थी। उसी दौर में एक और फिल्म आई, जिसमें गाना था कि गरीब को बेटी की सगाई मार गई। आज गरीब की बेटी की शादी के लिए सरकार खड़ी है, जो भी उसमें रजिस्ट्रेशन करता है सामूहिक विवाह में 51 हजार रुपये दिए जाते हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की ली जानकारी

हरदोई: प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाइन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा कर बीमारियों से निपटने की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में पीक के समय जितनी आक्सीजन और दवाओं की जरूरत पड़ी थी, उससे ज्यादा सीएचसी और जिला अस्पताल में इंतजाम हैं।

chat bot
आपका साथी