आसमां से बरस रहे शोले
द्धद्गड्डह्ल 2ड्ड1द्ग द्धद्गड्डह्ल 2ड्ड1द्ग द्धद्गड्डह्ल 2ड्ड1द्ग द्धद्गड्डह्ल 2ड्ड1द्ग द्धद्गड्डह्ल 2ड्ड1द्ग द्धद्गड्डह्ल 2ड्ड1द्ग द्धद्गड्डह्ल 2ड्ड1द्ग द्धद्गड्डह्ल 2ड्ड1द्ग
हरदोई : इन दिनों आसमान से शोले बरस रहे हैं। जिले का तापमान बढ़ने और गर्म हवाओं के चलने से सभी परेशान हैं। गर्मी से पशु पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। लू के कारण सड़क पर निकलना दूभर हो रहा है। लोग धूप से बचने के लिए अंगोछा, छाता आदि का सहारा ले रहे हैं। वहीं शीतल पेय पदार्थो का सेवन कर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
जिले में विगत एक सप्ताह से पारा 40 से ऊपर बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं दोपहर को तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था। इससे दोपहर में लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिले में पूरे दिन आठ किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं। लू के थपेड़ों के कारण दोपहर में सड़क पर लोगों की संख्या कम रही। आवश्यक कार्य वाले ही घर से निकले। लोगों ने धूप से बचाव के लिए अंगौछा, छाता का प्रयोग किया। वहीं शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर गर्मी से राहत पाने का प्रयास किया। गर्मी के कारण इंसान के साथ-साथ पशु पक्षी भी व्याकुल रहे। पशु पानी व छांव तलाशते रहे। एक गाय को सरकारी नल चलता मिला तो उसी से प्यास बुझाने में लग गई। बुधवार सुबह आद्रता 41 फीसद दर्ज की गई। वहीं शाम को 33 फीसद रिकार्ड की गई। मौसम विशेषज्ञ आरसी वर्मा ने बताया कि अभी दो दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 31 मई को हल्की बारिश होने की संभावना है।