चोरी की लकड़ी के साथ पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री

छह तमंचा एक बंदूक और डेढ़ लाख की लकड़ी बरामद की। अतरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 12:45 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 12:45 AM (IST)
चोरी की लकड़ी के साथ पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री
चोरी की लकड़ी के साथ पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री

हरदोई : अतरौली पुलिस चोरी की लकड़ी बरामद करने गई थी। जहां पर लकड़ी के साथ अवैध शस्त्र फैक्ट्री भी मिल गई। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने छह तमंचे, एक बंदूक और 25 कारतूस के साथ ही डेढ़ लाख की शीशम और साखू की लकड़ी बरामद की है।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि अतरौली थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व आरा मशीन से इंजन व कीमती लकड़ी व अन्य सामान चोरी हो गया था। रविवार की रात पुलिस ने घेरवा भूड में दबिश दी। जहां पर एक घर में चार लोग अवैध शस्त्र बना रहे थे। पुलिस को देखकर इन लोगों ने मौके से भागने का प्रयास किया, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया वहीं एक अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने इनके पास से छह तमंचे, एक बंदूक, 25 कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण, एक इंजन और डेढ़ लाख कीमती की शीशम और साखू की लकड़ी बरामद की। पूछताछ में इन लोगों ने अपने नाम गुनिराम चौरसिया पुत्र चिरंजीव निवासी हिरूपुर गोटईया, गुल्ले उर्फ इंद्रेश निवासी नरियाखेड़ा, लालता पुत्र रामदीन निवासी नरियाखेड़ा बताया। इन लोगों ने बताया कि पिछले एक माह से अवैध शस्त्र फैक्ट्री चला रहे थे और आसपास के क्षेत्र में शस्त्रों की सप्लाई की है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी, सिपाही संतोष कुमार, जय प्रकाश बाजपेई, पंकज कुमार और अरुण कुमार यादव शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी