तेज धूप से परेशान हुए, दो दिन में तापमान में आ सकती है कमी

आसमान में हल्के बादल छाए हवा में रही नमी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 09:48 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 09:48 PM (IST)
तेज धूप से परेशान हुए, दो दिन में तापमान में आ सकती है कमी
तेज धूप से परेशान हुए, दो दिन में तापमान में आ सकती है कमी

हरदोई: मंगलवार को लोग तेज धूप के कारण गर्मी से परेशान रहे। राहगीर धूप से बचाव करते नजर आए। मौसम में बदलाव के संकेत है। दो दिन में तापमान के गिरने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार की सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। उसके बाद तेज धूप निकल गई। पूरे दिन धूप खिली रही। इससे लोग गर्मी से परेशान हुए। राहगीरों ने धूप से बचने के लिए विभिन्न साधनों का प्रयोग किया। तेज धूप के बीच दस किमी की रफ्तार से हवा चलती रही। हवा में नमी होने के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत रही।

वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार अधिकतम तापमान 36डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अनुमान है कि तापमान में गिरावट आएगे। दो दिन में तापमान गिर पर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगी। तेज हवाएं व आंधी आने की संभावना बन रही है। साथ ही हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

करंट लगने से किसान की मौत

हरपालपुर: विद्युत करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्वजन को दी, जिसके बाद स्वजन मौके पर पहुंच गए। ग्राम सौरंगपुर निवासी प्रसादी खेतीबाड़ी करते थे

स्वजन ने बताया कि सोमवार को प्रसादी खेत पर गए थे। वहां से देर रात वापस आते समय तेज हवा के चलते एलटी लाइन के तार आपस में जुड़ गए और तार टूट कर उनके ऊपर गिया गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

chat bot
आपका साथी