798 प्रशिक्षणार्थी के पास नहीं आनलाइन प्रशिक्षण के संसाधन

जिले में आठ राजकीय आइटीआइ संचालित हैं। इनमें आइटीआइ शहर अतरौली पिहानी बिलग्राम ोसवायजपुर और शाहाबाद शामिल हैं। इनमें एक वर्ष 14 ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:13 PM (IST)
798 प्रशिक्षणार्थी के पास नहीं आनलाइन प्रशिक्षण के संसाधन
798 प्रशिक्षणार्थी के पास नहीं आनलाइन प्रशिक्षण के संसाधन

हरदोई : आइटीआइ प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 798 प्रशिक्षणार्थियों के पास आनलाइन प्रशिक्षण के संसाधन उपलब्ध नहीं है। विभाग की ओर से ऐसे प्रशिक्षणार्थियों को जल्द संसाधन उपलब्ध कराएगा। इसके लिए सभी जिलों से प्रशिक्षणार्थियों की सूचनाएं मांगी गई हैं।

जिले में आठ राजकीय आइटीआइ संचालित हैं। इनमें आइटीआइ शहर, अतरौली, पिहानी, बिलग्राम, ोसवायजपुर और शाहाबाद शामिल हैं। इनमें एक वर्ष 14 ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता हैं। आइटीआइ में वर्तमान में कुल 2161 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण के लिए पंजीकृत है। संस्थान में आफलाइन कक्षाएं बंद होने के कारण आनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। राजकीय संस्थानों में पंजीकृत 2161 प्रशिक्षणार्थियों में से मात्र 28 के पास अपना लैपटाप हैं। वहीं 1336 के पास स्मार्ट फोन है। सिर्फ एक प्रशिक्षणार्थी के पास टेबलेट है। जो आनलाइन कक्षाओं से जुड़ रहे हैं। संस्था में पंजीकृत 798 ऐसे प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं। जिनके पास आनलाइन प्रशिक्षण के लिए कोई भी संसाधन उपलब्ध नहीं है। ऐसे प्रशिक्षणार्थियों को आनलाइन प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए शासन की ओर से कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए सभी राजकीय आइटीआइ में प्रशिक्षणार्थियों का विवरण मांगा गया है, जो संसाधन विहीन है। ऐसे प्रशिक्षणार्थियों को शासन की ओर से लैपटाप या टेबलेट उपलब्ध कराएं जा सकते है। ताकि संसाधन विहीन प्रशिक्षणार्थी भी आनलाइन कक्षाओं से जुड़ सके।

प्रधानाचार्य आरएस यादव ने बताया कि शासन से सूचनाएं मांगी गई थी। जिनको भेज दिया गया है। शासन के आदेश आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक नजर विवरण पर संस्था - कुल प्रशिक्षणार्थी - लैपटाप - टेबलेट - स्मार्ट फोन - संसाधन विहीन

हरदोई -509 -17 -0 -377 -115

अतरौली - 254 -5 -1 - 79 -169

पिहानी -346 -0 -0 -225 -118

बिलग्राम -321 -0 -0 -217 -104

सवायजपुर -367 -1 -0 -170 -196

शाहाबाद -369 -5 -0 -266 -98

chat bot
आपका साथी