महिलाओं के जागृत होने से आ रहा परिवर्तन: राज्यपाल

-बोलीं महिलाओं में शक्ति और कौशल की नहीं है कमी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:24 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:24 PM (IST)
महिलाओं के जागृत होने से आ रहा परिवर्तन: राज्यपाल
महिलाओं के जागृत होने से आ रहा परिवर्तन: राज्यपाल

हरदोई: प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। कहा कि महिलाएं जागृत हो रही हैं और उससे परिवर्तन भी आ रहा है। पढ़ लिखकर समूह बनाकर महिलाएं काम करती हैं और एक दूसरे को देखकर आगे बढ़ती हैं। किसानों की आर्गेनिक खेती और खादी को बढ़ावा देते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को ऐसे उत्पादों को खरीदना चाहिए।

गुरुवार को वह टड़ियावां के सिकंदरपुर स्थित सर्वोदय आश्रम में संचालित उड़ान कार्यक्रम को देखने आईं थी। कहा कि स्कूल न जाने वाली बेटियों को न केवल पढ़ाया जाता है, बल्कि उन्हें रोजगार परक प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं, जिनके पास सामर्थ है, उन सभी को ऐसा काम करना चाहिए। पूर्व में महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। बेटियों को पढ़ाया नहीं जाता था, जो पढ़ाना चाहते थे, तो वहां संसाधन नहीं थे, और लोग बाहर बेटियों को भेजना नहीं चाहते थे, पर अब ऐसा नहीं है। बेटियां पढ़ लिखकर आगे बढ़ रही हैं। हैंडलूम और खादी को भी हम सभी बढ़ावा दें। जब भी कोई चादर खरीदें एक हैंडलूम के भी ले लें। घर में कई जोड़ी कपड़ें हों तो एक जोड़ी खादी का भी रखें। करीब 22 मिनट के संबोधन में राज्यपाल ने महिलाओं और बेटियों के साथ ही किसानों की उन्नति पर भी जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन उर्मिला श्रीवास्तव ने किया। आश्रम की मंत्री कुसुम जौहरी ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। इससे पहले आश्रम से जुड़े लोगों के साथ ही राकेश पांडे. भरत पांडे. अनुपम पांडे. आदर्श दीपक मिश्र, जोगेंद्र सिंह गांधी आदि ने स्वागत किया। प्रदर्शनी देखकर की सराहना

राज्यपाल ने सर्वोदय आश्रम की तरफ से संचालित कार्यक्रमों की प्रदर्शनी भी देखी, जिसमें उड़ान के साथ ही बेटियों की शिक्षा और रोजगार और स्वस्थ समाज पर होने वाले कार्यों को देखकर उनकी सराहना की।

chat bot
आपका साथी