घरों और पांडालों में गूंज रहे गजानन के जयकारे

- गणेश जी की आरती कर भक्तों ने मांगी मन्नत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 10:27 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 10:27 PM (IST)
घरों और पांडालों में गूंज रहे गजानन के जयकारे
घरों और पांडालों में गूंज रहे गजानन के जयकारे

हरदोई : शहर से लेकर कस्बों में गणेश उत्सव की धूम है। कोविड-19 के चलते गणेश उत्सव कार्यक्रम सीमित है, इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं है। लोग सामूहिक रूप से व घरों में गणेश जी की आराधना कर मन्नत मांग रहे हैं।

श्री विनायक समिति के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे 22वें गणेश उत्सव में शनिवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे के साथ पांडालों में बालाजी के जयकारे की भी गूंज रही। सुबह गणपति बप्पा एवं हरदोई के महाराजा श्री गणेश भगवान की दिव्य एवं मनमोहक मूर्ति की प्राण- प्रतिष्ठा नारदानंद आश्रम, नैमिषारण्य के व्याकरणाचार्य आचार्य राजेश शास्त्री एवं उनके सहयोगियों ने की। आचार्य ने विधिविधान से गणेश की पूजा अर्चना की। नन्हे मुन्ने बच्चों ने केक काटकर गणपति बप्पा का जन्म दिन मनाया। श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग लगाया। संकल्प 1000 के श्यामजी गुप्ता ने श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे वितरित किए। बैटगंज में चल रहे श्रीगणेश महोत्सव में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजक सुनील गुप्ता, ज्योति गुप्ता, नवधा ओमर, सिद्धी ओमर व शिखर गुप्ता ने विधि-विधान से पूजन किया। श्री सिद्धि विनायक महोत्सव समिति द्वारा एक गेस्ट हाउस में गणेश उत्सव मनाया गया। गजानन की आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। समिति के पदाधिकारी डॉ. पंकज त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम 18 सितंबर तक होंगे। सुबह व शाम को गजानन महाराज की पूजा अर्चना कर बप्पा की स्तुति की जाएगी। फिलहाल गणपति के जयकारों से पूरा शहर गुंजाएमान है। अनुराग कुशवाहा, डा. निरपेन विश्वास, कपिल गुप्ता, अमित राजपूत मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी