घर-घर बिराजे गणपति, लगे बप्पा मोरिया के जयकारे

- पूजन अर्चन के साथ गणेश जी की मूर्ति की हुई स्थापना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 10:29 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 10:29 PM (IST)
घर-घर बिराजे गणपति, लगे बप्पा मोरिया के जयकारे
घर-घर बिराजे गणपति, लगे बप्पा मोरिया के जयकारे

हरदोई : शहर से लेकर कस्बों में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पहले दिन घर-घर गणेश जी का विधिविधान से पूजन अर्चन किया गया। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए। कोविड19 के चलते मंदिरों व पांडालों में भक्तों की भीड़ नहीं दिखाई दी।

श्री मंगल मूर्ति सेवा समिति के पदाधिकारी व श्रद्धालु ने सदर बाजार व गजानन सेवा समिति की ओर से अशराफ टोला एकता सेवा समिति की ओर से आलूथोक में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई।

गाजे बाजे के साथ निकली गणेश जी की शोभा यात्रा

शाहाबाद : दशमं गणेश महोत्सव की ओर से भगवान श्री गणेश जी की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ गायत्री मंदिर दिलेरगंज से किया गया। शोभायात्रा स्टेट बैंक, बड़ी बाजार, घंटाघर, सराफा बाजार होते हुए चौक पहुंची। राम वाटिका के निकट भगवान दास मंदिर पर शोभायात्रा का समापन किया गया। बैंड बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में युवक थिरकते नजर आए। गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर शनिवार से महोत्सव की शुरुआत होगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि चार दिवसीय महोत्सव में 11 को एक श्याम बिहारी के नाम, 12 को छप्पन भोग और भजन संध्या, 13 को धार्मिक संध्या और 14 सितंबर को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।

औषधि वाटिका में किया गया पौधरोपण

- टड़ियावां : मिशन आरोग्यकर सर्वोदय आश्रम की ओर से बीआरसी परिसर में शिक्षक प्रेरणा स्थल में औषधीय सामुदायिक वाटिका का पौधरोपण कर शुभारंभ किया गया।

बीडीओ संध्या रानी और बीईओ डा. सत्यप्रकाश यादव ने औषधीय पौधे रोपित किए। बीडीओ ने कहा की जन-जन को पौधों का लाभ लेने के लिए औषधीय सामुदायिक वाटिका लगाना जरूरी है। बीईओ ने एलोवीरा व हरजोड़ पौधे के महत्व पर प्रकाश डाला। सीएचसी अधीक्षक डा.मनु शर्मा, डा. ज्ञानेंद्र ने तुलसी व एलोवीरा का पौधा रोपित किया। मिशन आरोग्यकर के जिला समन्वयक ब्रजेश सक्सेना ने बताया कि औषधि सामुदायिक वाटिका में ग्यारह प्रकार की औषधि पौध रोपित होगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अश्वगंधा, कालेधन, तुलसी, हरजोड़, एलोवीरा आदि पौधे रोपित किये गए हैं।

chat bot
आपका साथी