लोकतंत्र सेनानी दान सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुई विदाई

-कोतवाली शहर क्षेत्र के सकतपुर के रहने वाले थे दान सिंह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 10:29 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 10:29 PM (IST)
लोकतंत्र सेनानी दान सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुई विदाई
लोकतंत्र सेनानी दान सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुई विदाई

बेहटागोकुल: आपातकाल के दौरान जेल गए शहर के ग्राम सकतपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी दान सिंह (82) का बुधवार को निधन हो गया। सूचना मिलते ही शोक छा गया। तहसीलदार अवधेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह सीओ सिटी विकास जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रशासन की तरफ से सेनानी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

आपातकाल में दान सिंह ने अपने साथियों के साथ सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। लगभग चार माह तक वह जेल में बंद रहे। इसके बाद 23 मार्च 1977 को बाबा जयगुरुदेव और उनके अनुयायियों को जेल से रिहा कर दिया गया। तभी से सकतपुर के रहने वाले गजराज व दान सिंह लोकतंत्र सेनानी बने। करीब एक वर्ष से वह बीमार थे। बुधवार को निधन की सूचना पर शोक सा छा गया। सभी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और तिरंगे में लिपटे शव की यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर राजेश सिंह संजय सिंह शोभना सिंह प्रेम चंद्र राठौर यज्ञ कुमार सिंह सत्यदेव सिंह राजीव कुमार सिंह अंशु सिंह मनोज सिंह विष्णु कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

वैवाहिक वर्षगांठ पर पौधा लगाकर लिया संरक्षण का संकल्प- हरदोई: पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में लोग शामिल हो रहे हैं। संकल्प 1000 टीम तो जन्मदिन हो या फिर वैवाहिक वर्षगांठ पौधारोपण का संदेश देती है। नेकी की दीवार के सदस्य विमलेंदु वर्मा की प्रथम वैवाहिक वर्षगांठ पर बिजगवां में पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया।

पौधरोपण कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अध्यापक बाबूलाल वर्मा ने कहा कि स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण ही मानव सभ्यता का आधार है। वेदों में पंच तत्त्वों (पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश) को सृष्टि का आधार माना गया हैं। इस पांचों में से किसी एक में भी असंतुलन आना या इनका प्रदूषित होना विनाशकारी परिणाम लाते हैं। विमलेंदु वर्मा ने पौधरोपण के बाद कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी तभी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। श्यामजी गुप्ता ने कहा कि हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम भी आने वाली भावी पीढ़ी को स्वच्छ परिवेश देने के उद्देश्य से इन पंचतत्वों को संतुलित बनाने के अनवरत प्रयास करते रहें। इस मौके पर नेता राकेश पांडे, लालता प्रसाद, पदमाकर पांडेय, अभिषेक गुप्ता, पंकज अवस्थी, अमित शुक्ल, भगवान दास, उदित सिंह, मोहित सिंह, राजीव शुक्ला, भोलू, धीरज अस्थाना, सुजीत कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी