24 घंटे में 60 सेमी बढ़ीं गंगा

-135.80 से बढ़कर शुक्रवार को 136.40 मीटर पर पहुंचा पानी -बांधों से लगातार छोड़े जाने वाले पानी से नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:16 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 10:16 PM (IST)
24 घंटे में 60 सेमी बढ़ीं गंगा
24 घंटे में 60 सेमी बढ़ीं गंगा

हरदोई : उत्तराखंड की बारिश और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी का जिले में प्रवाहित हो रही नदियों के जलस्तर पर सीधा प्रभाव दिख रहा है। 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 60 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। गुरुवार को 135.80 मीटर पर प्रवाहित होने वाले गंगा का जलस्तर फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर शुक्रवार को 136.40 मीटर पर पहुंच गया। रामगंगा और गर्रा के साथ गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से प्रवाहित हो रहा है।

जिले में प्रवाहित हो रही गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि से गंगा की कटरी में बसे गांवों के लोगों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ चौकियों पर ड्यूटी में लगाए गए कर्मियों से नियमित रिपोर्ट ली जा रही है। डीएम ने कहा है कि बाढ़ की आशंका के ²ष्टिगत राहत-बचाव कार्य की व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए, ताकि जरूरत पर त्वरित मदद पहुंचाई जा सके।

बाढ़ कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार गंगा में हरिद्वार से 95951, बिजनौर से 75940 एवं नरौरा बैराज से 91851 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा में खो बैराज से 6962, हरेबली से 270 व रामनगर बैराज से 7236 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिले में गंगा सहित रामगंगा व गर्रा में अभी कटान जैसी स्थिति नहीं है।

गंगा की धार में फंसे जानवर को निकालने में वृद्ध डूबा-मल्लावां : क्षेत्र में गंगा की धार में फंसे जानवर को निकालने में वृद्ध डूब गया। गोताखोरों की मदद से वृद्ध की तलाश की जा रही है।

महिमपुर मजरा कुतवापुर निवासी परागी लाल खेतीबाड़ी करते थे। स्वजन ने बताया कि शुक्रवार सुबह परागी लाल गांव के लोगों के साथ गंगा किनारे जानवरों को चराने के लिए गए थे। गंगा की तेज धार में एक जानवर फंस गया, जिसे निकालने के लिए परागी लाल गंगा में कूद गए। तेज धार में वह भी फंस गए और डूब गए। साथ में मौजूद लोगों ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मेंहदीघाट से स्टीमर व गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू की पर कुछ पता नहीं चल सका।।

chat bot
आपका साथी