पुरानी रंजिश में युवक पर चलाई गोली, आरोपित गिरफ्तार

घायल की मां नफीसुल की तहरीर पर एफआइआर दर्ज की ली गई

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:14 PM (IST)
पुरानी रंजिश में युवक पर चलाई गोली, आरोपित गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर चलाई गोली, आरोपित गिरफ्तार

संडीला : पुरानी रंजिश में एक युवक ने दूसरे युवक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। घायल को स्वजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

कस्बे के मुहल्ला बरौनी अशराफ टोला निवासी नदीम ने बताया कि मुहल्ला निवासी सारिक से पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार रात वह दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में सारिक उसे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सारिक ने उसे तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल की मां नफीसुल की तहरीर पर एफआइआर दर्ज की ली गई है। घायल का इलाज चल रहा है। सोमवार को आरोपित सारिक को ईदगाह के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद की गई है। आरोपित को जेल भेज दिया गया।

दहेज हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार- शाहाबाद : क्षेत्र के ग्राम हसनापुर में विवाहिता रीना देवी की दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित सास रानी और ससुर रमेश चंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना पचदेवरा क्षेत्र के ग्राम द्वार नगला निवासी सतीश चंद ने 22 जुलाई को कोतवाली में दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री रीना देवी की शादी 2 वर्ष पूर्व ग्राम हसनापुर निवासी मुलायम के साथ की थी। 21 जुलाई को पति मुलायम, ससुर रमेश चंद्र, सास रानी आदि ने मिलकर घर के अंदर दहेज में एक लाख रुपया नगद और भैंस की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पति मुलायम को 25 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

chat bot
आपका साथी