पुरानी रंजिश में फायरिग, ईंट-पत्थर चले

-पूर्व प्रधान के पक्ष से एक घायल जाम लगाकर किया विरोध -प्रधान पति और स्वजन के खिलाफ दी गई तहरीर उन्होंने भी लगाया आरोप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:57 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:57 PM (IST)
पुरानी रंजिश में फायरिग, ईंट-पत्थर चले
पुरानी रंजिश में फायरिग, ईंट-पत्थर चले

मल्लावां (हरदोई): क्षेत्र के नेवादा राघौपुर में सोमवार की शाम बवाल हो गया। एक पक्ष ने प्रधान पति और उनके स्वजन पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए सभी को शांत किया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी गोली चलाने का आरोप लगाया है। एएसपी ने बताया कि पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।

कोतावली क्षेत्र नेवादा राघौपुर निवासी शशिकांत दीक्षित के भाई की पत्नी पूर्व प्रधान हैं, जबकि इस बार दुर्गेश अवस्थी की पत्नी प्रधान हुई हैं। दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश चली आ रही है। शशिकांत के भाई अंकित की जून में गोली लगने से मौत हो गई थी, उसमें हत्या का मामला दर्ज कराया गया था, बाद में पुलिस ने आत्महत्या माना था। दोनों पक्षों के बीच चली आ रही रंजिश में सोमवार को फिर विवाद हो गया। शशिकांत का कहना है कि शाम को वह अपने बाग से लौट रहे थे। रास्ते में दुर्गेश अवस्थी और अगस्त दीक्षित ने उन्हें घेर लिया और गोली चला दी। वह जान बचाकर भागे तो अवधेश और अनिल ने उन्हें घेरकर तमंचा के बट से मारना शुरू कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ घटना की खबर मिलते ही उनके समर्थक आ गए और चौराहा पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा बवाल होता रहा। सीओ विशाल यादव, एएसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज करने का भरोसा देकर शांत किया। वहीं दूसरे पक्ष से प्रधान पति दुर्गेश अवस्थी ने भी फायरिग की। उनका कहना है कि शशिकांत और उनके समर्थकों ने फायरिग की, जिसमें उन्होंने बचाव में ईंट चलाए। एएसपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी