डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद कर किया गया पौधरोपण

डॉक्टर मुखर्जी द्वारा बताए गए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 01:00 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:07 AM (IST)
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद कर किया गया पौधरोपण
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद कर किया गया पौधरोपण

हरदोई : भाजपा संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें याद कर पौधरोपण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। तो सभी विधायकों और सांसदों ने भी उन्हें याद किया। भाजपा की तरफ से पूरे जिले में पौधरोपण कराया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर मुखर्जी द्वारा बताए गए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

सांसद जय प्रकाश रावत ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कहा कि डॉक्टर मुखर्जी बहुत सिद्धांतवादी, राजनीतिज्ञ, महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले थे। जिन्होंने हम सबको आजाद कश्मीर का नारा दिया। मल्लावां में पूर्व सांसद डॉक्टर अंजू बाला ने कार्यालय पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने पौधरोपण करते हुए कहा कि डॉक्टर मुखर्जी राष्ट्रभक्त थे। माधौगंज में आरएसएस के सह विभाग कार्यवाहक प्रमोद कुशवाहा, जिला प्रचारक तुलसीराम, नमामि गंगे के संयोजक अशोक कुमार सिंह व उप प्रभागीय वनाधिकारी वीके आनंद ने रुइया दुर्ग स्मारक पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत आंवला, अमरूद, छायादार व शोभादार पौधे रोपित किए। भाजपा के जिला कार्य समिति सदस्य मनोज हिन्दू, धमेंद्र सिंह, अरविद सिंह ने डॉक्टर मुखर्जी के आदर्शों व सिद्धांतों के बारे में बताया। क्षेत्रीय वनाधिकारी बिलग्राम ओमप्रकाश, बीट प्रभारी शिवमिलन शुक्ला, राम नरेश आर्य, दीपू सिंह अर्कवंशी, आनंद कुमार, प्रमोद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, शिव भान सिंह, शैलेंद्र सिंह, शीलू वर्मा, सुशील सिंह, आत्माराम, गंगाराम, शिवशंकर, श्रीकृष्ण, यशपाल आदि मौजूद रहे। शाहाबाद क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने गुजीदेई मंडल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिला महामंत्री सत्येन्द्र राजपूत ने अपने आवास पर कदम समेत कई प्रजातियों के पौधे रोपित कर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा की Xह्नह्वश्रह्ल;प्रत्येक व्यक्ति पर एक पेड़ ऋण हैXह्नह्वश्रह्ल; इसलिए प्रकृति एवं मानव जीवन की रक्षा के लिए हमें एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी