कांग्रेसियों ने उठाई किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग

कांग्रेस कार्यालय पर बैठक हुई जिसमें पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमें वापस लेने की रखी गई मांग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 12:20 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 12:20 AM (IST)
कांग्रेसियों ने उठाई किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग
कांग्रेसियों ने उठाई किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग

हरदोई : कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को बैठक हुई। जिसमें पराली जलाने में किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग की गई। कांग्रेसियों ने कहा कि अगर मुकदमें वापस न हुए तो ब्लाक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों पर मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। धान क्रय केंद्रों पर किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा। किसान जब आवाज उठाते हैं, तो उनको थानों में बंद करने की धमकी दी जाती है। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि पराली जलाने में किसानों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में तहसीलों- ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, अनुपम दीक्षित, नेतम भारतीय,साधू सिंह, हरिओम त्रिपाठी, शशिबाला वर्मा, गुफरान कौसर,राम सिंह लोधी ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी