राहत: एल-टू हॉस्पिटल में 100 बेड पर ऑक्सीजनयुक्त सेवाएं शुरू

डीएम ने अधिकारियों के साथ जिला जायजा जंबो ऑक्सीजन सिलिडर से कराई जा रही आपूर्ति

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 10:36 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 10:36 PM (IST)
राहत: एल-टू हॉस्पिटल में 100 बेड पर ऑक्सीजनयुक्त सेवाएं शुरू
राहत: एल-टू हॉस्पिटल में 100 बेड पर ऑक्सीजनयुक्त सेवाएं शुरू

हरदोई : कोविड-19 की दूसरी वेब में सबसे अधिक मांग ऑक्सीजन की हो रही है। जिले के संक्रमितों को ऑक्सीजन की कमी न होने पाए इसके लिए प्रशासन ने इंतजाम जुटाने पर फोकस किया है। नयागांव में एल-टू हॉस्पिटल में 100 बेड पर ऑक्सीजनयुक्त सेवाएं सुचारू करा ली गईं हैं। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मंगलवार को अधिकारियों को साथ एल-टू हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों से कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे लगन और ईमानदारी से निभाएं।

जिलाधिकारी ने कोविड एल-टू पहुंचकर संक्रमितों के भर्ती के संबंध में पूरी जानकारी ली। हॉस्पिटल में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। बताया कि मंगलवार को 50 और ऑक्सीजन सिलिडर मंगवा लिए गए हैं, जबकि ऑक्सीजन सिलिडर उपलब्ध होने और उनकी आपूर्ति पर लगातार नजर रखी जा रही है। कोविड एल-टू के सभी 100 बेड पर राउंड द क्लाक ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने के लिए जंबो ऑक्सीजन सिलिडर लगवाए गए हैं।

बताया कि जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमितों के दृष्टिगत गंभीर रोगियों को समय से सभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नयागांव में एल-टू हॉस्पटिल के साथ ही एक और 100 बेड के ऑक्सीजनयुक्त हॉस्पिटल को तैयार कराया जा रहा है। राजकीय कृषि महाविद्यालय में 100 बेड का चिकित्सालय तो तैयार करा लिया गया है, वहां पर भी प्रत्येक बेड पर 24 घंटे ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने का काम शुरू कराया गया है। जल्द ही ऑक्सीजन सिलिडर की आपूर्ति करा ली जाएगी।

बताया कि दोना एल-टू हॉस्पिटल में जिले के रोगियों को प्राथमिकता पर भर्ती और उपचार दिलाया जाएगा। एडीएम संजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, सीएमओ डॉ. सूर्य मणि त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. मनोज श्रीवास्तव, ईओ रविशंकर शुक्ला मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी